Upcoming IPO : बीते कुछ महीनों में कई कंपनियों ने अपना आईपीओ लॉन्च किए हैं और यह सिलसिला आगे भी जारी रहने वाला है। दरअसल, इस हफ्ते कई आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं। वहीं, कुछ कंपनियों के शेयर लिस्टिंग के लिए तैयार हैं। ऐसे में इस हफ्ते भी प्राइमरी मार्केट में हलचल बनी रहेगी। जिन कंपनियों के आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं उनमें Vishnu Prakash R Punglia, Aeroflex Industries शामिल हैं। वहीं, जिन कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग होने वाली है उनमें TVS Supply Chain Solutions और Shelter Pharma है।
कई ऐसे आईपीओ हैं जो पहले से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुकें हैं और उनमें इस हफ्ते भी निवेश का मौका है। इस लिस्ट में Pyramid Technoplast, Bondada Engineering और Crop Life Science के आईपीओ शामिल हैं।
Vishnu Prakash R Punglia IPO
विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया ने अगले हफ्ते 24 अगस्त को अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लॉन्च करने का फैसला किया है। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 94-99 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी अपने आईपीओ के तहत 3.12 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखेगी। यह पूरा ऑफर नए शेयरों का है। ऐसे में आईपीओ के जरिए मिलने वाला पूरा पैसा कंपनी के खाते में जाएगा। कंपनी ने बताया कि उसने करीब 3 लाख शेयरों को कंपनी के कर्मचारियों के लिए आरक्षित रखा है और उन्हें ये शेयर 9 रुपये के डिस्काउंट पर दिया जाएगा।
IPO के लिए निवेशक लॉट के हिसाब से बोली लगा सकते हैं। एक लॉट में कंपनी के 150 शेयर होंगे। न्यूनतम 1 लॉट की बोली लगानी होगी। आईपीओ का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15 प्रतिशत नॉन-इंस्टीट्यूशनल बायर्स और बाकी 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित है।
Aeroflex Industries का इश्यू 22 अगस्त को खुलेगा और 24 अगस्त को बंद होगा। मेटालिक फ्लेक्सिबल फ्लो सॉल्यूशन प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज (Aeroflex Industries) के इश्यू का प्राइस बैंड 102-108 रुपए तय हुआ है। निवेशक कम से कम 130 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 130 इक्विटी शेयरों के मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। कंपनी का एंकर बुक इश्यू खुलने से एक दिन पहले 21 अगस्त को खुलेगा।
एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट 29 अगस्त को होगा। रिफंड की प्रक्रिया 30 अगस्त को शुरू हो जाएगी। सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर 31 अगस्त को क्रेडिट किए जाएंगे। शेयरों की लिस्टिंग शुक्रवार, 1 सितंबर को BSE और NSE पर होने की संभावना है।
TVS Supply Chain Solutions IPO
TVS सप्लाई चेन के शेयरों की लिस्टिंग 23 अगस्त को BSE और NSE पर होने वाली है। टीवीएस सप्लाई चेन आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 10 अगस्त को खुला और 14 अगस्त को बंद हुआ। यह आईपीओ तीसरे दिन तक कुल 2.78 गुना सब्सक्राइब किया गया। कंपनी ने आईपीओ के लिए 187 से 197 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय किया था।
पिरामिड टेक्नोप्लास्ट आईपीओ को पहले दिन 1.61 गुना सब्सक्राइब किया गया है। यह 18 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला और मंगलवार 22 अगस्त को बंद होगा। पिरामिड टेक्नोप्लास्ट आईपीओ का प्राइस बैंड 151 से 166 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 17 अगस्त को एंकर बुक प्रक्रिया के माध्यम से 27.55 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाई।
Shelter Pharma के IPO को निवेशकों की अच्छी-खासी प्रतिक्रिया मिली है। निवेश के अंतिम दिन तक यह इश्यू कुल 15.25 गुना सब्सक्राइब हो गया। यह इश्यू 10 से 14 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसका प्राइस बैंड 42 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 23 अगस्त को BSE SME पर होगी। इक्विटी शेयर 22 अगस्त तक पात्र निवेशकों को ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। असफल निवेशकों को 21 अगस्त तक उनके बैंक खातों में रिफंड मिल जाएगा।
Bondada Engineering का आईपीओ 18 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है और 22 अगस्त को बंद हो जाएगा। इसके लिए 75 रुपये का प्राइस बैंड रखा गया है। पहले दिन तक यह इश्यू 70 फीसदी सब्सक्राइब हो गया है। इश्यू को खुदरा निवेशकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, जिनके हिस्से का सेट 1.35 गुना सब्सक्राइब हुआ और गैर-संस्थागत खरीदारों का हिस्सा 4% सब्सक्राइब हुआ है।
Crop Life Science का आईपीओ 18 अगस्त को खुल गया है और निवेशक इसमें 22 अगस्त तक पैसे लगा सकते हैं। कंपनी ने अपने शेयरों के लिए 52 रुपये का भाव तय किया है। क्रॉप लाइफ साइंस का लक्ष्य आईपीओ के जरिए 26.73 करोड़ रुपये जुटाने का है। क्रॉप लाइफ साइंस आईपीओ को बोली प्रक्रिया के पहले दिन शुक्रवार को 84% सब्सक्राइब हो गया है। इस इश्यू को ऑफर पर 51.40 लाख इक्विटी शेयरों के मुकाबले 41.16 लाख इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।