Upcoming IPO: कमाई का शानदार मौका, कल 3 कंपनियों के एक साथ खुलेंगे आईपीओ, जानें सभी डिटेल्स
Upcoming IPO: प्राइमरी मार्केट अगले कुछ दिनों तक काफी व्यस्त रहने वाला है। कल यानी शुक्रवार 23 जून को एक साथ तीन कंपनियां अपना IPO (इनीशियल पब्लिक ऑफर) लॉन्च करने वाली है। तीनों ही कंपनियों के आईपीओ 23 जून को बोली के लिए खुलेंगे और 27 जून को बंद होंगे। वे कुल करीब 134 करोड़ रुपये जुटाएंगी
Essen Speciality Films अपने IPO से कुल 66.33 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है
Upcoming IPO: प्राइमरी मार्केट अगले कुछ दिनों तक काफी व्यस्त रहने वाला है। कल यानी शुक्रवार 23 जून को एक साथ तीन कंपनियां अपना IPO (इनीशियल पब्लिक ऑफर) लॉन्च करने वाली है। खास बात यह है कि ये तीनों कंपनियां एसएमई (स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज) रूट के जरिए शेयर अपना IPO ला रही है और वे कुल करीब 134 करोड़ रुपये जुटाएंगी। तीनों ही कंपनियों के आईपीओ 23 जून को बोली के लिए खुलेंगे और 27 जून को बंद होंगे। इन कंपनियों में एसेन स्पेशियलियी फिल्म्स (Essen Speciality Films), ग्रीनशेफ अप्लायंसेज (Greenchef Appliances) और मैगसन रिटेल एंड डिस्ट्रीब्यूशन (Magson Retail and Distribution) शामिल हैं।
1. Essen Speciality Films IPO
इन तीनों कंपनियों में सबसे बड़ा एसेन स्पेशियलियी फिल्म्स (Essen Speciality Films) का है। यह कंपनी स्पेशलाइज्ड प्लास्टिक प्रोडक्ट के एक्सपोर्ट के कारोबार में है और अपने IPO से कुल 66.33 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। कंपनी अपने IPO के तहत कुल 61.99 लाख इक्विटी शेयरों को जारी करेगी। इसमें से 46.99 लाख शेयर फ्रेश इश्यू होंगे, जबकि बाकी 15 लाख शेयरों को कंपनी के प्रमोटरों की ओर से बिक्री के लिए रखा जाएगा। कंपनी ने अपने IPO के लिए 101 से 107 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।
इसका लॉट साइज 1,200 इक्विटी शेयरों का है। रिटेल निवेशकों न्यूनतम और अधिकतम एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं। एक लॉट की बोली के लिए उन्हें 1,28,400 रुपये (1,200 शेयर X 107 रुपये) निवेश करना होगा। वहीं हाई नेटवर्थ वाले व्यक्ति अधिकतम 2 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं और उनके लिए अधिकतम निवेश की राशि 2,56,800 रुपये होगी।
कंपनी ने बताया कि वह IPO से मिले रकम का इस्तेमाल अपने कर्ज घटाने, वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने और दूसरे कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।
एसेन स्पेशियलियी फिल्म्स, होम फर्निंशिग इंडस्ट्री में कारोबार करती है। कंपनी IKEA, वॉलमार्ट, Kmart, बेड बाथ एंड बियॉन्ड, रुस्टा, रन्सवेन, कोहल्स, क्रोगर जैसे कई मल्टीनेशनल कंपनियों को अपने प्रोडक्ट की सप्लाई करती है। यह राजू ग्रुप (Rajoo Group) की कंपनी है। इस ग्रुप की एक कंपनी, राजू इंजीनियर्स पहले से ही बीएसई पर सूचीबद्ध है।
दूसरा IPO किचन अप्लायंस बनाने वाली कंपनी ग्रीनशेफ अप्लायंसेज (Greenchef Appliances) का है। कंपनी अपने IPO के तहत कुल 61.63 लाख शेयरों को जारी करेगी और इसकी योजना 53.62 करोड़ रुपये जुटाने की है। यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है। इसलिए IPO से आने वाली पूरी रकम (इश्यू खर्च को छोड़कर) कंपनी को मिलेगी। कंपनी ने बताया कि वह इन पैसों का इस्तेमाल अतिरिक्त प्लांट और मशीनरी लगाने, फैक्ट्री की बिल्डिंग बनाने और वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने में करेगी।
कंपनी ने IPO के लिए 82-87 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशक इसके शेयरों के लिए लॉट के हिसाब से बोली लगा सकते हैं। एक लॉट में 1,600 शेयर होंगे। रिटेल निवेशक न्यूनतम और अधिकतम 1 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं और इसके लिए उन्हें करीब 1,39,200 रुपये निवेश करने होंगे। वहीं हाई नेटवर्थ वाले व्यक्ति अधिकतम 2 लॉट या करीब 2,78,400 रुपये निवेश कर सकते हैं।
3. Magson Retail IPO
तीसरा IPO 'मैगसन रिटेल एंड डिस्ट्रीब्यूशन (Magson Retail and Distribution)' का है। यह एक फ्रोजन फूड्स सप्लाई करने वाली कंपनी है, जो अपने IPO से करीब 13.74 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है। यह एक फिक्स-प्राइस वाला इश्यू है और इसमें 21.14 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल है।
कंपनी ने बताया कि वह आईपीओ से मिले पैसों का इस्तेमाल फ्रेंचाइजी मॉडल के तहत ऑर्गनाइजेशन और स्टोर्स को बनाने, प्रमुख सप्लायर्स के साथ समझौता करने और अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में करेगी।
निवेशक इसके शेयरों के लिए लॉट के हिसाब से बोली लगा सकते हैं। एक लॉट में 2,000 शेयर होंगे। रिटेल निवेशक न्यूनतम और अधिकतम 1 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं और इसके लिए उन्हें करीब 1.3 लाख रुपये निवेश करने होंगे। वहीं हाई नेटवर्थ वाले व्यक्ति अधिकतम 2 लॉट या करीब 2.6 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं।
मैगसन स्वादिष्ट, जमे हुए भोजन और विशेष खाद्य पदार्थों के खुदरा और वितरण व्यवसाय में लगा हुआ है। यह पूरे पश्चिमी भारत में 26 खुदरा दुकानों का संचालन करता है, जिनमें से 16 कंपनी द्वारा और सात फ्रेंचाइजी मालिकों द्वारा और तीन दो संयुक्त उद्यमों के तहत चलाए जाते हैं, जो सभी मैगसन ब्रांड नाम के तहत हैं।
यह कंपनी स्वादिष्ट, फ्रोजन फूड्स और स्पेशियालिटी फूड्स के रिटेल और डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में लगी हुई है। कंपनी के पास पश्चिम भारत में करीब 26 रिटेल स्टोर्स हैं। इसमें से 16 स्टोर्स को कंपुनी खुद चलाती है, जबकि 7 स्टोर्स को फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए चलाया जाता है और 3 ज्वाइंट वेंचर वाले स्टोर्स हैं। ये सभी सटोर्स 'MagSon' ब्रांड नाम से चलते हैं।
इन तीनों कंपनियों के शेयर 6 जुलाई को NSE Emerge पर सूचीबद्ध होंगे।