Upcoming IPOs: अगले हफ्ते यानी 6 अप्रैल से शुरू होने वाला कारोबारी सप्ताह आईपीओ मार्केट के लिहाज से काफी शांत रहने वाला है। इस दौरान मेनबोर्ड सेगमेंट में कोई भी नया IPO निवेश के लिए नहीं खुलेगा। हालांकि, SME और REIT सेगमेंट में दो नए आईपीओ बाजार में दस्तक देंगे, जिन पर निवेशकों की नजर रहेगी। इसके अलावा, NSE के SME प्लेटफॉर्म पर एक कंपनी की लिस्टिंग भी देखने को मिलेगी।
1. Safety Controls & Devices IPO
EPC सेक्टर से जुड़ी कंपनी 'सेफ्ट्री कंट्रोल्स एंड डिवाइसेज' का ₹48 करोड़ का आईपीओ 6 अप्रैल से 8 अप्रैल तक खुला रहेगा। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए ₹75 से ₹80 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, जिसमें 60 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे और इसमें कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं है।
इस IPO में आवेदन के लिए एक लॉट में 1,600 शेयर होंगे। वहीं रिटेल निवेशकों को कम से कम 2 लॉट यानी 3,200 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा।
यह कंपनी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) सेवाएं मुहैया कराती है और सबस्टेशन इंस्टॉलेशन, फायर फाइटिंग सिस्टम और सोलर प्लांट के निर्माण जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम करती है।
2. Propshare Celestia REIT IPO
प्रॉपशेयर सेलेस्टिया के आईपीओ को प्रॉपर्टी शेयर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (SM REIT) लॉन्च कर रही है। यह आईपीओ 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक खुला रहेगा। इस आईपीओ का साइज ₹244.65 करोड़ है। इसका प्राइस बैंड ₹10 लाख से ₹10.50 लाख प्रति यूनिट रखा गया है और यह भी पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, जिसमें कोई ऑफर-फॉर-सेल (OFS) शामिल नहीं है।
इससे जुटाई गई रकम का इस्तेमाल अहमदाबाद के नेहरू नगर स्थित ‘वीनस स्ट्रैटम’ नाम के ग्रेड A+ कमर्शियल बिल्डिंग में सात फ्लोर खरीदने के लिए किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट ‘सेलेस्टिया’ के नाम से जाना जाता है, जिसका कुल सुपर बिल्ट-अप एरिया 2.07 लाख स्क्वायर फीट से ज्यादा है और यह पूरी तरह से लीज पर दिया जा चुका है, यानी इसमें पहले से ही किरायेदार मौजूद हैं।
SME प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
अगले हफ्ते NSE के SME प्लेटफॉर्म पर विविड इलेक्ट्रोमेक (Vivid Electromech) की लिस्टिंग भी देखने को मिलेगी। यह कंपनी इलेक्ट्रिकल पैनल और ऑटोमेशन सिस्टम्स के निर्माण से जुड़ी है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।