Upcoming IPO : अगले हफ्ते गुलजार रहेगा बाजार, खुलेंगे 4 आईपीओ, 6 शेयरों की होगी लिस्टिंग

Upcoming IPO this week : अगले हफ्ते जिन कंपनियों के आईपीओ खुलने वाले हैं उनमें Rishabh Instruments, Mono Pharmacare, CPS Shapers और Basilic Fly Studio शामिल हैं। इस हफ्ते जो कंपनियां शेयर बाजार में डेब्यू करने वाली हैं उनमें Pyramid Technoplast और Aeroflex Industries शामिल हैं

अपडेटेड Aug 27, 2023 पर 4:56 PM
Upcoming IPO : पिछले कुछ महीनों में कंपनियों ने लगातार अपना आईपीओ लॉन्च किया है।

Upcoming IPO : इस हफ्ते भी प्राइमरी मार्केट गुलजार रहने वाला है। पिछले कुछ महीनों में कंपनियों ने लगातार अपना आईपीओ लॉन्च किया है और यह सिलसिला इस हफ्ते भी जारी रहने वाला है। इस हफ्ते 4 आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं। इसके अलावा, 6 कंपनियां इस हफ्ते अपने शेयरों की लिस्टिंग के लिए तैयार हैं। जिन कंपनियों के आईपीओ खुलने वाले हैं उनमें Rishabh Instruments, Mono Pharmacare, CPS Shapers और Basilic Fly Studio शामिल हैं।

इसके अलावा, इस हफ्ते जो कंपनियां शेयर बाजार में डेब्यू करने वाली हैं उनमें Pyramid Technoplast और Aeroflex Industries शामिल हैं। ये दोनों ही मेनबोर्ड सेगमेंट की कंपनियां हैं। वहीं, SME सेगमेंट में Shoora Designs, Bondada Engineering, क्रॉप लाइफ साइंस और Sungarner Energies की लिस्टिंग होगी।

Rishabh Instruments IPO


ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स (Rishabh Instruments) का आईपीओ 30 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशक इस इश्यू में 1 सितंबर तक निवेश कर सकेंगे। कंपनी ने इश्यू के लिए 418-441 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी का इरादा करीब 491 करोड़ रुपये जुटाने का है।

इस आईपीओ के तहत, 75 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, कंपनी के मौजूदा शेयरधारकों और प्रमोटरों द्वारा 94.3 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी।

Vishnu Prakash R Punglia IPO

इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया का पब्लिक इश्यू 24 अगस्त को खुला था। यह 28 अगस्त को बंद होगा। यानी निवेशकों के पास इस हफ्ते भी निवेश का मौका होगा। इस आईपीओ को अब तक अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और यह अब तक 10.63 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

Ratnaveer Precision Engineering IPO

स्टेनलेस स्टील फिनिश्ड शीट बनाने वाली कंपनी रत्नावीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग का आईपीओ 4 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 6 सितंबर को बंद हो जाएगा। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 1 सितंबर को खुलेगा। कंपनी जल्द ही प्राइस बैंड का ऐलान करेगी। इस आईपीओ के तहत 1.38 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 30.4 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी। सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर मनीकंट्रोल को बताया कि आईपीओ के जरिए कुल 165-166 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा जा सकता है।

इन कंपनियों के शेयरों की होगी लिस्टिंग

इसके अलावा मेनबोर्ड सेगमेंट में दो लिस्टिंग कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग भी होगी। पॉलिमर-बेस्ड मोल्डेड प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी पिरामिड टेक्नोप्लास्ट (Pyramid Technoplast) 30 अगस्त को शेयर बाजार में डेब्यू करेगी। यह इश्यू कुल 18.29 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

इसके अलावा, मेटालिक फ्लेक्सिबल फ्लो सॉल्यूशन प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज (Aeroflex Industries) के शेयरों की लिस्टिंग 31 अगस्त को होगी। उनके आईपीओ को क्रमशः 18.29 गुना और 97.11 गुना आकार में खरीदा गया था। इसे कुल 97.11 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।

SME सेगमेंट

Mono Pharmacare

फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट डिस्ट्रिब्यूट करने वाली कंपनी मोनो फार्माकेयर (Mono Pharmacare) का आईपीओ 28 अगस्त अगस्त को खुलेगा। इसमें 30 अगस्त तक निवेश का मौका होगा। कंपनी इसके जरिए 14.84 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसका प्राइस बैंड 26-28 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। इस आईपीओ के तहत केवल फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे।

CPS Shapers IPO

शेपवियर बनाने वाली कंपनी CPS Shapers का आईपीओ 29 अगस्त को खुलेगा और 31 अगस्त को बंद होगा। इसके लिए 185 रुपये का फिक्स्ड प्राइस बैंड रखा गया है। कंपनी 11.1 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इस आईपीओ के तहत केवल फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे।

Basilic Fly Studio IPO

चेन्नई स्थित विजुअल इफेक्ट्स (VFX) स्टूडियो Basilic Fly Studio का आईपीओ 1 सितंबर को खुलेगा और 5 सितंबर को बंद होगा। कंपनी ने अभी प्राइस बैंड की घोषणा नहीं की है। इस आईपीओ के तहत केवल फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे।

इन आईपीओ में निवेश का है मौका

Sahaj Fashions का आईपीओ 25 अगस्त को खुला है और इसमें 29 अगस्त तक निवेश मौका है। कंपनी गारमेंट मेकिंग और घरेलू साज-सज्जा के लिए कपड़ा बनाती है। इस आईपीओ का ऑफर साइज 13.96 करोड़ रुपये का है।

इनकी होगी लिस्टिंग

लिस्टिंग की बात करें तो हीरे और आभूषण बनाने वाली शूरा डिज़ाइन्स (Shoora Designs) के शेयरों की लिस्टिंग अगले सप्ताह 29 अगस्त को होगी। एग्रोकेमिकल फॉर्मूलेशन निर्माता क्रॉप लाइफ साइंस और पेसिव टेलीकॉम इन्फ्रॉस्ट्रक्चर सर्विस प्रोवाइडर Bondada Engineering की लिस्टिंग 30 अगस्त को होगी। इसके अलावा, पावर सॉल्यूशंस कंपनी Sungarner Energies के शेयरों की लिस्टिंग 31 अगस्त को होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।