Upcoming SME IPO: आईपीओ निवेशकों को अगले हफ्ते फिर कमाई का मौका मिलने वाला है। दरअसल अगले हफ्ते तीन कंपनियों का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आ रहा है। हालांकि यह तीनों IPO बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के एसएमसई (SME) रूट से आ रहे हैं, न कि मेनबोर्ड से। SME रूट के जरिए छोटी और मध्यम कंपनियों को पैसे जुटाने और स्टॉक एक्सचेंजों पर अपना शेयर लिस्ट कराने का मौका दिया जाता है। जिन तीन कंपनियों के SME IPO अगले हफ्ते खुल रहे हैं, उनमें इंफोलियन रिसर्च सर्विसेज लिमिटेड (Infollion Research Services Ltd), सीएफएफ फ्लुइड कंट्रोल लिमिटेड (CFF Fluid Control Ltd) और कॉमरेड एप्लायंसेज लिमिटेड (Comrade Appliances Ltd) शामिल हैं। आइए इन तीनों आईपी के बारे में जानते हैं
