Updater Services का IPO पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया है। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन अब तक इश्यू 1.07 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इश्यू को 1.28 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 1.19 करोड़ शेयर हैं। रिटेल निवेशकों का हिस्सा पूरी तरह भर गया है। IPO के लिए प्राइस बैंड 280-300 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। कंपनी का इरादा इसके जरिए 640 करोड़ रुपये जुटाने का है। IPO से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 288 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 1.36 गुना
(27 Sep 2023 | 02:03:00 PM)
Updater Services IPO के तहत 400 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा तीन शेयरहोल्डर्स की ओर से 240 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) है। IPO का 75 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 15 प्रतिशत हिस्सा हाई नेटवर्थ वाले इंडीविजुअल्स के लिए और शेष 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व है। बोली लगाने के लिए लॉट साइज 50 शेयर तय किया गया है।
शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग कब
कंपनी सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को 4 अक्टूबर तक शेयरों का अलॉटमेंट करेगी। 6 अक्टूबर तक सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। असफल निवेशकों के लिए रिफंड की प्रक्रिया 5 अक्टूबर को शुरू होगी। IPO शेड्यूल के अनुसार, कंपनी के इक्विटी शेयर 9 अक्टूबर को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे। ग्रे मार्केट में Updater Services के शेयरों की ट्रेडिंग अभी शुरू नहीं हुई है।
अपडेटर सर्विसेज, पूरे भारत में इंटीग्रेटेड फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विसेज और बिजनेस सपोर्ट सर्विसेज देती है। कंपनी FMCG, मैन्युफैक्चरिंग व इंजीनियरिंग, BFSI, हेल्थकेयर, IT/IteS, ऑटोमोबाइल, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग, एयरपोर्ट्स, पोर्ट्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर, रिटेल आदि सेगमेंट में ग्राहकों को अपनी सर्विसेज देती है। कंपनी की सब्सिडियरीज में मैट्रिक्स, डेनवे, एथेना, एवन शामिल हैं। अपडेटर सर्विसेज की पूरे भारत में मौजूदगी है।