Urban Company IPO: मोबाइल ऐप बेस्ड ब्यूटी और होम सर्विसेज देने वाली अर्बन कंपनी का IPO 10 सितंबर को खुल रहा है। कंपनी ने अपने ₹1,900 करोड़ के IPO के लिए प्राइस बैंड ₹98 से ₹103 प्रति शेयर तय कर दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि यह आईपीओ 10 से 12 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा, जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली 9 सितंबर को एक दिन के लिए खुलेगी। शेयर बाजार में लिस्टिंग से पहले ही ग्रे मार्केट में इसके शेयरों की जबरदस्त मांग दिख रही है।
