Utkarsh SFB ने अपना IPO साइज 63% घटाया, सेबी में दाखिल किया संशोधित ड्रॉफ्ट पेपर

Utkarsh Small Finance Bank 2010 से कारोबार में है। यह मुख्य रूप से उत्तरप्रदेश और बिहार में माइक्रो फाइनेंसिंग के कारोबार में है ।

अपडेटेड Jul 30, 2022 पर 12:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Utkarsh Small Finance Bank के पास कुल 31.4 लाख कस्टमर हैं। इनमें से अधिकांश कस्टमर बिहार, उत्तरप्रदेश और झारखंड के ग्रामीण और अर्धशहरी इलाकों से आते हैं

Utkarsh Small Finance Bank ने अपने प्रस्तावित आईपीओ की साइज में करीब 63 फीसदी की कटौती करते हुए इस आईपीओ के लिए सेबी में संशोधित ड्राफ्ट पेपर दाखिल किया है। अब यह आईपीओ 500 करोड़ रुपये का होगा। इस आईपीओ में सिर्फ शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल होगा।

बता दें कि इसके पहले 21 जुलाई 2021 को Utkarsh Small Finance Bank ने 1350 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी में अर्जी दाखिल की थी। इसमें 750 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 600 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल था। लेकिन अब इसकी आईपीओ की साइज को घटाकर 500 करोड़ रुपये कर दिया गया है और इस आईपीओ में सिर्फ फ्रेश इश्यू किया जाएगा।

हालांकि Utkarsh Small Finance Bank आईपीओ के साइज घटाने की वजह नहीं बताई है। इस आईपीओ से जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी की भविष्य कीपूंजी जरुरतों को पूरा करने के लिए टियर 1 कैपिटल बेस में बढ़ोतरी करने में किया जाएगा। बता दें कि 31 मार्च 2022 तक कंपनी का टियर 1 कैपिटल बेस 1420.76 करोड़ रुपये था।


Adani Capital IPO : अडानी ग्रुप की एक और कंपनी का आएगा IPO, कमाई के लिए हो जाएं तैयार

Utkarsh Small Finance Bank 2010 से कारोबार में है। यह मुख्य रूप से उत्तरप्रदेश और बिहार में माइक्रो फाइनेंसिंग के कारोबार में है ।

31 मार्च 2022 तक Utkarsh Small Finance Bank के पास 686 बैंकिग आउटलेट थे। 22 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों में कंपनी के 12,617 कर्मचारी हैं। वर्तमान में बैंक के 27.70 फीसदी बैंकिंग आउटलेट देश के ऐसे इलाकों हैं जो बैंकिंग सुविधा से वंचित ग्रामीण इलाकों में आते हैं।

Utkarsh Small Finance Bank के पास कुल 31.4 लाख कस्टमर हैं। इनमें से अधिकांश कस्टमर बिहार, उत्तरप्रदेश और झारखंड के ग्रामीण और अर्धशहरी इलाकों से आते हैं। वित्त वर्ष 2022 में बैंक की कुल डिपॉजिट 100.75 अरब रुपये थी जो कि वित्त वर्ष 2021 में 75.08 अरब रुपये थी। ICICI Securities, Kotak Mahindra Capital इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।