Adani Capital IPO : अडानी ग्रुप की एक और कंपनी का आएगा IPO, कमाई के लिए हो जाएं तैयार

गौतम अडानी (Gautam Adani) के निवेश वाली एक गैर बैंकिंग लेंडिंग कंपनी IPO के जरिये कम से कम 1,500 करोड़ रुपये (18.8 करोड़ डॉलर) जुटाने की योजना बना रही है। इसकी टारगेट वैल्यूएशन 2 अरब डॉलर होगी

अपडेटेड Jul 29, 2022 पर 2:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अडानी कैपिटल (Adani Capital) एक डायरेक्ट-टू-कस्टमर डिस्ट्रीब्यूशन मॉडल का इस्तेमाल करती है और उसका 90 फीसदी बिजनेस सेल्फ जेनरेटेड यानी अपने आप होता है

Adani Group : एफएमसीजी कंपनी अडानी विलमर (Adani Wilmar) के बाद एशिया के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी (Gautam Adani) के निवेश वाली एक गैर बैंकिंग लेंडर कंपनी IPO के जरिये कम से कम 1,500 करोड़ रुपये (18.8 करोड़ डॉलर) जुटाने की योजना बना रही है। यह आईपीओ 2024 तक आ सकता है।

अडानी कैपिटल (Adani Capital) के एमडी और सीईओ गौरव गुप्ता ने कहा कि कंपनी की पहले शेयर सेल में लगभग 10 फीसदी हिस्सेदारी ऑफर की जाएगी और इसकी टारगेट वैल्यूएशन 2 अरब डॉलर होगी।

कैपिटल जुटाने की बढ़ेगी क्षमता


ब्लूमबर्ग को दिए एक इंटरव्यू में सीईओ ने कहा कि “अगर आप लिस्ट हो गए हैं तो आपकी ज्यादा कैपिटल जुटाने की क्षमता बढ़ जाती है।” अडानी कैपिटल का लक्ष्य टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए 3 लाख रुपये से 30 लाख रुपये तक के कर्जों के बाजार पर पकड़ बनाना है। गुप्ता ने कहा कि वे एक फिनटेक कंपनी हैं, लेकिन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने वाली एक क्रेडिट कंपनी कस्टमर्स को जोड़ने में ज्याद प्रभावी ढंग से काम कर सकती है।

Zomato में बिकवाली का दौर हुआ खत्म, स्टॉक में आगे 73% तक की तेजी मुमकिन : कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज

आठ राज्यों में हैं 154 शाखाएं

सीईओ ने कहा कि अडानी कैपिटल (Adani Capital) एक डायरेक्ट-टू-कस्टमर डिस्ट्रीब्यूशन मॉडल का इस्तेमाल करती है और उसका 90 फीसदी बिजनेस अपने आप होता है।

गुप्ता ने कहा, कंपनी की आठ राज्यों में 154 शाखाएं हैं और उसके लगभग 60,000 कस्टमर्स हैं। उन्होंने कहा, कंपनी 3,000 करोड़ रुपये के कर्ज का प्रबंधन करती है और उसका ग्रॉस एनपीए (NPA) लगभग 1 फीसदी है। कंपनी में माइनॉरिटी स्टेक रखने वाले गुप्ता ने कहा, उनकी हर साल कंपनी की लोनबुक दोगुनी करने की योजना है।

क्या 2022 में भारत में सोने के तस्कर करेंगे मौज? WGC का अनुमान, इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से 33% बढ़ सकती है स्मगलिंग

अप्रैल, 2017 में शुरू किया था लेंडिंग ऑपरेशन

Adani Capital, अडानी ग्रुप की फाइनेंशिल सर्विसेज सेक्टर में उतरने की अगुआई कर रही है। कंपनी ने अप्रैल, 2017 में अपना लेंडिंग ऑपरेशन शुरू किया था और तब से कंपनी रिटेल और रूरल फाइनेंशिंग में बिजनेस कर रही है। कंपनी फार्म इक्विपमेंट, छोटे कमर्शियल व्हीकल्स, थ्री व्हीलर्स और फार्म लोन जैसे एग्री वैल्यू चेन में अपनी लेडिंग सर्विसेज दे रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।