Valiant Laboratories ने एंकर निवेशकों से जुटाए 45.74 करोड़ रुपये, 27 सितंबर को खुलने वाला है IPO

Valiant Laboratories ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजरों के परामर्श से एंकर निवेशकों को 32,66,970 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है। ये शेयर 140 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की कीमत पर जारी किए गए हैं

अपडेटेड Sep 26, 2023 पर 10:06 PM
वैलिएंट लैबोरेटरीज ने इश्यू खुलने से एक दिन पहले चार एंकर निवेशकों से 45.74 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

Valiant Laboratories IPO : दवा बनाने वाली कंपनी वैलिएंट लैबोरेटरीज ने इश्यू खुलने से एक दिन पहले चार एंकर निवेशकों से 45.74 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। कंपनी ने आज 26 सितंबर को यह जानकारी दी। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, "बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजरों के परामर्श से एंकर निवेशकों को 32,66,970 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है। ये शेयर 140 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की कीमत पर जारी किए गए हैं।" यह आईपीओ कल यानी 27 सितंबर को खुलने वाला है।

इन निवेशकों ने खरीदे शेयर

लीडिंग लाइट फंड वीसीसी - ट्रायम्फ फंड चार एंकर निवेशकों में सबसे बड़ा निवेशक है, जिसने 20.73 करोड़ रुपये के 14.81 लाख शेयर खरीदे हैं। सेंट कैपिटल फंड और एस्टोर्न कैपटल वीसीसी - अर्वेन ने मिलकर 7.14 लाख शेयरों के लिए 20 करोड़ रुपये का निवेश किया है। वहीं, नेगेन अनडिस्कवर्ड वैल्यू फंड चौथा निवेशक है, जिसने 5 करोड़ रुपये के 3.57 लाख शेयर खरीदे।


आईपीओ से जुडी डिटेल

वैलिएंट लैबोरेटरीज इस आईपीओ के जरिए 152.46 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इसके लिए कंपनी ने 133-140 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशकों के पास 3 अक्टूबर तक निवेश का मौका होगा। निवेशक कम से कम 105 इक्विटी शेयरों और उसके बाद इसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। इसका मतलब है कि रिटेल निवेशकों को कम से कम 14700 रुपये (105 शेयर) का निवेश करना होगा।

कंपनी के बारे में

वैलिएंट लैबोरेटरीज एक एक्टिव फार्मास्युटिकल इनग्रेडिएंट्स या बल्क ड्रग मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है जिसका फोकस पेरासिटामोल बनाने पर है। इस दवाई का उपयोग सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, गठिया, पीठ दर्द, दांत दर्द, सर्दी और बुखार के इलाज में किया जाता है। कंपनी का स्वामित्व धनवल्लभ वेंचर्स एलएलपी सहित प्रमोटरों के पास है, जिनकी 62.5 फीसदी हिस्सेदारी है। कंपनी में प्रमोटर शांतिलाल शिवजी वोरा और संतोष शांतिलाल वोरा की 10.01 फीसदी हिस्सेदारी है। बीएसई और एनएसई पर लिस्ट एंटिटी वैलेंट ऑर्गेनिक्स 73.15 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ धनवल्लभ वेंचर्स एलएलपी की प्रमोटर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।