Valiant Laboratories IPO : दूसरे दिन भी निवेशकों ने दिखाई सुस्ती, 72% सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Valiant Laboratories IPO : इसे 54.51 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं जबकि ऑफर पर 76.23 लाख शेयर हैं। पहले दिन यह इश्यू महज 33 फीसदी सब्सक्राइब हो सका। हालांकि, राहत की बात यह है कि रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा पूरी तरह भर गया है

अपडेटेड Sep 28, 2023 पर 7:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Valiant Laboratories के IPO में आज भी निवेशकों का ठंडा रिस्पॉन्स मिला है।

Valiant Laboratories के IPO में आज भी निवेशकों का ठंडा रिस्पॉन्स मिला है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह इश्यू 72 फीसदी सब्सक्राइब हो सका है। इसे 54.51 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं जबकि ऑफर पर 76.23 लाख शेयर हैं। पहले दिन यह इश्यू महज 33 फीसदी सब्सक्राइब हो सका। हालांकि, राहत की बात यह है कि रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा पूरी तरह भर गया है। इसके लिए कंपनी ने 133-140 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है। निवेशकों के पास इसमें 3 अक्टूबर तक निवेश का मौका होगा।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 5 फीसदी

नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) - 29 फीसदी


रिटेल निवेशक - 1.28 फीसदी

टोटल - 72 फीसदी

(28 Sep 2023 | 05:00:00 PM)

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

वैलिएंट लेबोरेटरीज अपर प्राइस बैंड पर आईपीओ के माध्यम से 152.46 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। निवेशक कम से कम 105 इक्विटी शेयरों और उसके बाद इसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। इसका मतलब है कि रिटेल निवेशकों को कम से कम 14700 रुपये (105 शेयर) का निवेश करना होगा। आईपीओ का टोटल इश्यू साइज 5,45,77,464 शेयर है। इनमें से 50 फीसदी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 15 फीसदी नॉ-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए और 35 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित किया गया है।

जरूरी डेट्स

सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 5 अक्टूबर को किया जाएगा। असफल निवेशकों के लिए रिफंड की प्रक्रिया 6 अक्टूबर को शुरू हो जाएगी। शेड्यूल के मुताबिक 6 अक्टूबर को सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। वहीं, कंपनी की शेयर लिस्टिंग 9 अक्टूबर को होगी।

कंपनी के बारे में

वैलिएंट लैबोरेटरीज एक एक्टिव फार्मास्युटिकल इनग्रेडिएंट्स या बल्क ड्रग मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है जिसका फोकस पेरासिटामोल बनाने पर है। इस दवाई का उपयोग सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, गठिया, पीठ दर्द, दांत दर्द, सर्दी और बुखार के इलाज में किया जाता है। कंपनी का स्वामित्व धनवल्लभ वेंचर्स एलएलपी सहित प्रमोटरों के पास है, जिनकी 62.5 फीसदी हिस्सेदारी है। कंपनी में प्रमोटर शांतिलाल शिवजी वोरा और संतोष शांतिलाल वोरा की 10.01 फीसदी हिस्सेदारी है। बीएसई और एनएसई पर लिस्ट एंटिटी वैलेंट ऑर्गेनिक्स 73.15 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ धनवल्लभ वेंचर्स एलएलपी की प्रमोटर है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।