Get App

Vasa Denticity IPO : अगले हफ्ते खुलेगा डेंटल कंपनी का आईपीओ, ग्रे मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेत, एक्सपर्ट्स की राय

Vasa Denticity का लक्ष्य इस आईपीओ के ज़रिए 54.07 करोड़ रुपये जुटाने का है। इस इश्यू के लिए 121-128 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। इश्यू के खुलने से पहले से पहले ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को लेकर बेहतर संकेत नजर आ रहे हैं। यहां हमने इस आईपीओ से जुड़ी पूरी डिटेल दी है

Curated By: Shubham Thakurअपडेटेड May 20, 2023 पर 5:35 PM
Vasa Denticity IPO : अगले हफ्ते खुलेगा डेंटल कंपनी का आईपीओ, ग्रे मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेत, एक्सपर्ट्स की राय
डेंटल कंपनी Vasa Denticity का आईपीओ मंगलवार, 23 मई 2023 को खुलने वाला है।

Vasa Denticity IPO : आईपीओ निवेशकों के लिए जरूरी खबर है। डेंटल कंपनी Vasa Denticity का आईपीओ अगले हफ्ते यानी मंगलवार, 23 मई 2023 को खुलने वाला है। इस NSE SME IPO में 25 मई 2023 तक निवेश किया जा सकेगा। कंपनी का लक्ष्य इस आईपीओ के ज़रिए 54.07 करोड़ रुपये जुटाने का है। इस इश्यू के लिए 121-128 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। इश्यू के खुलने से पहले से पहले ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को लेकर बेहतर संकेत नजर आ रहे हैं। यहां हमने इस आईपीओ से जुड़ी पूरी डिटेल दी है।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

रिटेल इन्वेस्टर्स इस आईपीओ में लॉट में अप्लाई कर सकेंगे। NSE SME आईपीओ के एक लॉट में कंपनी के 1000 शेयर शामिल होंगे। इस हिसाब से खुदरा निवेशक को इस आईपीओ के लिए आवेदन करने के लिए 1.28 लाख रुपये (₹128 x 1000) की जरूरत होगी। शेयर अलॉटमेंट की संभावित तारीख 30 मई 2023 है।

कंपनी के शेयर NSE SME एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे। शेयर लिस्टिंग की संभावित तारीख 2 जून 2023 है। मास सर्विसेज लिमिटेड को आईपीओ के आधिकारिक रजिस्ट्रार के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके प्रमोटर डेंटिस्ट डॉ विकास अग्रवाल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें