Get App

Vedant Fashions IPO: जानें लेटेस्ट GMP, ऐसे चेक करें ऑनलाइन शेयर अलॉटमेंट स्टेटस

Vedant Fashions IPO: 3,149.19 करोड़ रुपए के पब्लिक इश्यू को 2.57 गुना सब्स्क्राइब किया गया है, जबकि इसके रिटेल हिस्से को 0.39 गुना सब्सक्रिप्शन मिला

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 09, 2022 पर 4:31 PM
Vedant Fashions IPO: जानें लेटेस्ट GMP, ऐसे चेक करें ऑनलाइन शेयर अलॉटमेंट स्टेटस
Vedant Fashions IPO: जानें लेटेस्ट GMP, ऐसे चेक करें ऑनलाइन शेयर अलॉटमेंट स्टेटस

Vedant Fashions IPO: तीन का सब्सक्रिप्शन पीरियड खत्म होने के बाद वेदांत फैशन आईपीओ के बिडर, अब शेयर अलॉटमेंट प्रक्रिया शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। Vedant Fashions IPO सब्सक्रिप्शन स्टेटस (Subscription Status) से पता चलता है कि 3,149.19 करोड़ रुपए के पब्लिक इश्यू को 2.57 गुना सब्स्क्राइब किया गया है, जबकि इसके रिटेल हिस्से को 0.39 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। बाजार के जानकारों के मुताबिक सेकेंडरी मार्केट में ट्रेंड रिवर्सल की अटकलों पर वेदांत फैशंस का IPO GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) आज लंबे अंतराल के बाद उछला है।

मार्केट ऑब्जर्वर्स ने आगे कहा कि वेदांत फैशन आईपीओ का अलॉटमेंट 11 फरवरी 2022 को होने की उम्मीद है और एक बार शेयर अलॉटमेंट की घोषणा हो जाने के बाद, निवेशक अपना एप्लीकेशन ऑनलाइन भी देख सकेगा। उन्होंने बोली लगाने वालों को सलाह दी कि वे BSE वेबसाइट या पब्लिक इश्यू के आधिकारिक रजिस्ट्रार पर लॉग इन करके Vedant Fashions IPO Allotment Status ऑनलाइन चेक करें। पब्लिक इश्यू का आधिकारिक रजिस्ट्रार KFintech Private Limited है।

Vedant Fashions IPO GMP

मार्केट ऑब्जर्वर्स के अनुसार, वेदांत फैशन का IPO GMP आज 10 रुपए है, जो कल के ग्रे मार्केट प्रीमियम 6 रुपए से 4 रुपए ज्यादा है। उन्होंने कहा कि यह उस तरह का इजाफा नहीं है, जिससे कंपनी को मदद मिल सके, क्योंकि इसका इश्यू प्राइस 824 रुपए से 866 रुपए प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि सेकेंडरी मार्केट सेंटीमेंट में बदलाव के बाद ट्रेंड रिवर्सल पर ग्रे मार्केट प्राइस में बढ़ोतरी हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें