Get App

Vedant Fashions IPO: 16 फरवरी को होगी लिस्टिंग, निवेशकों की होगी चांदी या डूबेगा पैसा, GMP से समझिए

Vedant Fashions के शेयर ग्रे मार्केट में फ्लैट या अपने 866 रुपये के इश्यू प्राइस से 2 रुपये कम के भाव पर कारोबार कर रहे थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 14, 2022 पर 8:41 PM
Vedant Fashions IPO: 16 फरवरी को होगी लिस्टिंग, निवेशकों की होगी चांदी या डूबेगा पैसा, GMP से समझिए
वेदांत फैशंस का लिस्टिंग के बाद मार्केट कैप करीब 21,000 करोड़ रुपये होगा

Vedant Fashions IPO: वेदांत फैशंस के शेयर बुधवार 16 फरवरी को शेयर बाजार में लिस्ट होंगे। मान्यवर (Manyavar) और मोहे (Mohey) जैसे एथनिक वियर ब्रांड की मालिक वेदांत ने बीते 4 फरवरी को 3,149 करोड़ रुपये का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाया था।

वेदांत फैशंस का IPO खुलने के पहले दो दिन तो इसे काफी कमजोर प्रतिक्रिया मिली थी। हालांकि बोली के आखिरी दिन इसमें निवेशकों की दिलचस्पी जगी और यह करीब 2.5 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ। आईपीओ के तहत कुल 2,54,55,388 शेयर बोली के रखे गए थे, जिसके बदले में कंपनी 6,53,72,718 शेयरों की बोली मिली।

हालांकि रिटेल निवेशकों ने वेदांत फैशंस के आईपीओ में कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखाई और उनके लिए आरक्षित हिस्से में सिर्फ 31 फीसदी ही बोली पाई। वहीं क्वाइलिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा सबसे ज्यादा 7.49 गुना भरा, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के हिस्से में 1.07 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें