Get App

Vedant Fashions IPO: दूसरे दिन तक सिर्फ 21% सब्सक्राइब हुआ इश्यू, जानिए क्या चल रहा है GMP

Vedant Fashions IPO: रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्से में अभी सिर्फ 31% बोली लगी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 07, 2022 पर 9:05 PM
Vedant Fashions IPO: दूसरे दिन तक सिर्फ 21% सब्सक्राइब हुआ इश्यू, जानिए क्या चल रहा है GMP
Vedant Fashions का IPO पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल होगा

Vedant Fashions IPO: मान्यवर ब्रांड चलाने वाली कंपनी Vedant Fashions का इश्यू 4 फरवरी को खुला था। पहले ही इश्यू को निवेशकों की बहुत अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई थी। Vedant Fashions का इश्यू पहले दिन तक सिर्फ 14% ही सब्सक्राइब हो पाया था। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 824-866 रुपए है। कंपनी का इश्यू 8 फरवरी को बंद होने वाला है और आज इसका दूसरा दिन है।

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, दूसरे दिन तक Vedant Fashions का इश्यू  21% सब्सक्राइब हुआ है। इनवेस्टर्स ने कंपनी के  2.54 करोड़ शेयरों के बदले अभी तक सिर्फ 52.37 लाख शेयरों के लिए बोली लगाई है। रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्से में अभी सिर्फ 31% बोली लगी है। वहीं क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने अपने लिए रिजर्व हिस्से में 11% और इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के हिस्से में सिर्फ 9% बोली लगी है।

Vedant Fashions का इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है। कंपनी के प्रमोटर्स और मौजूदा इनवेस्टर्स 3,63,64,838 शेयर बेच ररे हैं। कंपनी कुल 3149 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। इश्यू खुलने से एक दिन पहले कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 945 करोड़ रुपए जुटाए थे।

क्या चल रहा है GMP?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें