Get App

Veeba Foods IPO: सॉस कंपनी होगी लिस्ट, प्री-IPO राउंड की तैयारी शुरू; ₹8000 करोड़ वैल्यूएशन पर नजर

Veeba Foods IPO: वीबा फूड्स की शुरुआत 2013 में हुई थी। इसके 300 से ज्यादा प्रोडक्ट हैं। कंपनी की मौजूदगी सॉस, मेयोनेज, सैंडविच स्प्रेड, ड्रेसिंग और डिप्स जैसे सेगमेंट्स में है। घरेलू शेयर बाजारों में वीबा फूड्स की कोई डायरेक्ट लिस्टेड कॉम्पिटीटर नहीं है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Oct 09, 2026 पर 3:39 PM
Veeba Foods IPO: सॉस कंपनी होगी लिस्ट, प्री-IPO राउंड की तैयारी शुरू; ₹8000 करोड़ वैल्यूएशन पर नजर
Veeba Foods का नाम इसके फाउंडर विराज बहल की मां, विभा बहल के नाम पर रखा गया है।

कॉन्डिमेंट और सॉस बनाने वाली प्रमुख कंपनी वीबा फूड्स (Veeba Foods) अपना IPO लाने वाली है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने Moneycontrol को बताया है कि कंपनी ने प्री-IPO कैपिटल जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी की शुरुआत एंटरप्रेन्योर और शार्क टैंक सीजन 4 के जज विराज बहल ने की थी। कंपनी में बेल्जियम की इनवेस्टर वर्लिनवेस्ट (Verlinvest) और वेंचर कैपिटल फर्म्स- DSG कंज्यूमर पार्टनर्स व सामा कैपिटल का भी पैसा लगा हुआ है। इन तीनों की वीबा फूड्स में कुल हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से थोड़ी ज्यादा है। वहीं बहल की हिस्सेदारी 40-45 प्रतिशत के बीच है और बाकी हिस्सेदारी ESOP (एंप्लॉयी स्टॉक ऑप्शन) पूल के पास है।

कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, वीबा फूड्स की शुरुआत 2013 में हुई थी। इसके 300 से ज्यादा प्रोडक्ट हैं। कंपनी की मौजूदगी सॉस, मेयोनेज, सैंडविच स्प्रेड, ड्रेसिंग और डिप्स जैसे सेगमेंट्स में है। कंपनी का दावा है कि उसके पास 80 से ज्यादा फूड टेक्नोलॉजिस्ट, 6 से ज्यादा फूड साइंटिस्ट और 30 से ज्यादा शेफ्स की टीम है। कंपनी का नाम इसके फाउंडर विराज बहल की मां, विभा बहल के नाम पर रखा गया है।

8000 करोड़ से ज्यादा की वैल्यूएशन का लक्ष्य

सूत्रों में से एक का कहना है, "प्रस्तावित डील पिछले हफ्ते शुरू हुई थी। वीबा फूड्स 8,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की वैल्यूएशन का लक्ष्य रख रही है।" एक दूसरे सूत्र ने कहा, "प्री-IPO राउंड से प्लांड लिस्टिंग से पहले वैल्यूएशन बेंचमार्क तय करने में मदद मिलेगी। इससे कैप टेबल में भी विविधता आएगी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें