Get App

Venus Pipes IPO: दूसरे दिन 3.66 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, रिटेल निवेशकों ने लगाई 6 गुना से भी अधिक बोली, जानिए लेटेस्ट GMP

Venus Pipes and Tubes IPO: आईपीओ खुलने से एक दिन पहले ही कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 49 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 12, 2022 पर 2:57 PM
Venus Pipes IPO: दूसरे दिन 3.66 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, रिटेल निवेशकों ने लगाई 6 गुना से भी अधिक बोली, जानिए लेटेस्ट GMP
Venus Pipes IPO GMP: वीनस पाइप्स के शेयर बुधवार को ग्रे मार्केट में करीब 360 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे

Venus Pipes IPO: स्टेनलेस पाइप और ट्यूब बनाने वाली कंपनी वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) दूसरे दिन दोपहर 2 बजे तक 3.58 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। कंपनी का आईपीओ साइज 35.51 लाख शेयरों का है, जिसके बदले में उसे अभी तक 1.27 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी हैं।

वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स ने आईपीओ खुलने से एक दिन पहले ही एंकर निवेशकों से 49.62 करोड़ जुटा लिए थे। इसके उसका आईपीओ साइज 50.74 लाख शेयरों से घटकर 35.51 लाख शेयरों का हो गया है। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 310 से 326 रुपये का प्राइस बैंड रखा है और एकंर निवेशकों ने ऊपरी प्राइस बैंड पर इश्यू सब्सक्राइब किया है।

रिटेल निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित शेयरों का 6.34 गुना अधिक बोली लगाई है। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) ने अपने लिए आरक्षित शेयरों का 1.82 गुना सब्सक्राइब किया है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा अभी तक 36% ही भरा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें