Venus Pipes & Tubes IPO: वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स कंपनी का इश्यू खुलने के कुछ ही घंटों में पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। पहले दिन अब तक कंपनी का IPO 1.9 गुना बुक हुआ है। वहीं रिटेल कैटेगरी में यह 2.13 गुना सब्सक्राइब हो गया है। NII के लिए रिजर्व हिस्से में 0.18 गुना और क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के सेक्शन में 0.30 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ है।
इश्यू खुलने से एक दिन पहले Venus Pipes ने एंकर इनवेस्टर्स से 49 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। कंपनी का इश्यू 11 मई को खुला और 13 मई को बंद होगा। इसका इश्यू प्राइस 310-326 रुपए है।
Venus Pipes के इश्यू में 50.74 लाख फ्रेश इक्विटी जारी किए गए हैं। इसमें ऑफर फॉर सेल नहीं है। अपर प्राइस बैंड के मुताबिक, कंपनी इश्यू से 165.41 करोड़ रुपए जुटा सकती है।
बाजार के जानकारों के मुताबिक, वीनस पाइप्स शेयर ग्रे मार्केट में 40 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी का इश्यू प्राइस 310-326 रुपए है। इस हिसाब से वीनस पाइप्स के शेयर 366 (326+40) रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 24 मई को होने वाली है।
ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी ने कहा, "पिछले कुछ साल में कंपनी की ग्रोथ अच्छी रही है। इस दौरान कंपनी का मार्जिन प्रोफाइल भी बढ़ा है। हालांकि वीनस को दूसरी कंपनियों से अच्छी टक्कर मिल रही है क्योंकि दूसरी कंपनियां SS Pipes और ट्यूब मार्केट में भी हैं। दूसरी कंपनियों के मुकाबले वीनस पाइप्स के प्रोडक्ट की कीमत ज्यादा है।"