Get App

Venus Pipes IPO: इश्यू खुलने के कुछ ही घंटों में पूरा भरा, जानिए क्या चल रहा है आज GMP

Venus Pipes IPO: इश्यू खुलने से एक दिन पहले Venus Pipes ने एंकर इनवेस्टर्स से 49 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 11, 2022 पर 2:19 PM
Venus Pipes IPO: इश्यू खुलने के कुछ ही घंटों में पूरा भरा, जानिए क्या चल रहा है आज GMP
वीनस पाइप्स शेयर ग्रे मार्केट में 40 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं

Venus Pipes & Tubes IPO: वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स कंपनी का इश्यू खुलने के कुछ ही घंटों में पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। पहले दिन अब तक कंपनी का IPO 1.9 गुना बुक हुआ है। वहीं रिटेल कैटेगरी में यह 2.13 गुना सब्सक्राइब हो गया है। NII के लिए रिजर्व हिस्से में 0.18 गुना और क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के सेक्शन में 0.30 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ है।

इश्यू खुलने से एक दिन पहले Venus Pipes ने एंकर इनवेस्टर्स से 49 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। कंपनी का इश्यू 11 मई को खुला और 13 मई को बंद होगा। इसका इश्यू प्राइस 310-326 रुपए है।

Venus Pipes के इश्यू में 50.74 लाख फ्रेश इक्विटी जारी किए गए हैं। इसमें ऑफर फॉर सेल नहीं है। अपर प्राइस बैंड के मुताबिक, कंपनी इश्यू से 165.41 करोड़ रुपए जुटा सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें