Venus Pipes IPO: आज खुलेगा इश्यू, निवेश करने से पहले जानिए इस IPO की खास बातें

Venus Pipes IPO: 326 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी इस आईपीओ के जरिए 165 करोड़ रुपये जुटाएगी।

अपडेटेड May 11, 2022 पर 8:57 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Venus Pipes ने आईपीओ के लिए 310 से 326 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है

Venus Pipes IPO: वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स (Venus Pipes & Tubes) का IPO आज 11 मई को खुल रहा है। कंपनी 165 करोड़ रुपए का इश्यू लेकर आ रही है। यह IPO 13 मई को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू आज खुला है। कंपनी ने आईपीओ के लिए 310 से 326 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है।

Venus Pipes अपने IPO के तहत 50.74 लाख नए शेयर जारी करेगी और इसमें कोई भी ऑफर-फॉर-सेल (OFS) नहीं है। इसका मतलब है कि इस आईपीओ से मिलने वाला सारा पैसा कंपनी के खाते में जाएगा। 326 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी इस आईपीओ के जरिए 165 करोड़ रुपये जुटाएगी।

क्या चल रहा है GMP?


अनलिस्टेड मार्केट में नजर रखने वाले जानकारों के मुताबिक, वीनस पाइप्स के शेयर बुधवार को ग्रे मार्केट में करीब 360 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे, जो इसके ऊपरी प्राइस बैंड से 34 रुपये या करीब 5 फीसदी अधिक है। वीनस पाइप्स के शेयरों का अलॉटमेंट 19 मई को फाइनल हो सकता है और लिस्टिंग 24 मई को हो सकती है। शेयर BSE और NSE दोनों स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे।

एक लॉट में होंगे 46 शेयर

आईपीओ के लिए लॉट में बोली लगाई जा सकती है। एक लॉट में कंपनी के 46 शेयर होंगे। प्राइस बैंड के अपर प्राइस के हिसाब से निवेशकों को कम से कम 14,996 रुपये लगाने होंगे। आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल कंपनी अपने क्षमता विस्तार, पाइप मैन्युफैक्चरिंग के सेक्टर में अधिग्रहण, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और दूसरे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

Delhivery IPO: आज खुल रहा है इश्यू, जानिए क्या इसमें निवेश करना ठीक है

क्या करती है कंपनी?

गुजरात मुख्यालय वाली वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स, स्टेनलेस स्टील पाइप और ट्यूब बनाती और इनका एक्सपोर्ट भी करती है। यह कंपनी वीनस ब्रांड नाम से केमिकल, इंजीनियरिंग, खाद, फार्मा, पॉवर, फूड प्रोसेसिंग, पेपर और तेल व गैस सेक्टर को अपने प्रोडक्ट्स की सप्लाई करती है। कंपनी के प्रोडक्ट्स भारत समेत ब्राजील, ब्रिटेन और इजराइल समेत 18 देशों को सप्लाई होते हैं।

लगातार बढ़ रहा मुनाफा

कंपनी के मुनाफे में लगातार विस्तार हो रहा है।वित्त वर्ष 2022 के शुरुआती नौ महीने (अप्रैल-दिसंबर 2021) में कंपनी की आमदनी 276 करोड़ रुपये और मुनाफा 23 करोड़ रहा है। वहीं वित्त वर्ष 2021 में कंपनी की आमदनी 309 करोड़ रुपये रही थी, जिससे उसे 23.6 करोड़ का मुनाफा हुआ था।

एक्सपर्ट की राय

एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने एक नोट में कहा, "वीनस ने वित्त वर्ष 2019-21 के दौरान अपनी क्षमता में बढ़ोतरी की, जिससे इसका रेवेन्यू इस दौरान 60% CAGR की दर से बढ़ा है। मजबूत एसेट यूटिलाइजेशन और बेहतर मुनाफे के साथ रिटर्न अनुपात में जोरदार सुधार हुआ है। वीनस पाइप्स बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपनी क्षमता को दोगुना करने, प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बढ़ाने और बैकवर्ड इंटीग्रेशन के जरिए ऑपरेशनल दक्षता बढ़ाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए कंपनी आईपीओ के जरिए जरूरी फंडिंग जुटाने की योजना बना रही है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।