Get App

Venus Pipes IPO: कल से खुल रहा इस कंपनी का आईपीओ, पैसा लगाने से पहले जान लें ये अहम बातें

Venus Pipes IPO: वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स का 165 करोड़ रुपये का आईपीओ कल यानी बुधवार 11 मई से निवेशकों के लिए खुल रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 11, 2022 पर 1:49 AM
Venus Pipes IPO: कल से खुल रहा इस कंपनी का आईपीओ, पैसा लगाने से पहले जान लें ये अहम बातें
Venus Pipes IPO: आईपीओ के लिए 310 से 326 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है

वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स (Venus Pipes & Tubes) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) कल यानी बुधवार 11 मई से खुल रहा है। करीब 165 करोड़ रुपये के इस IPO के लिए निवेशक शुक्रवार 13 मई तक बोली लगा सकते हैं। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू आज खुला है। कंपनी ने आईपीओ के लिए 310 से 326 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है।

Venus Pipes अपने IPO के तहत 50.74 लाख नए शेयर जारी करेगी और इसमें कोई भी ऑफर-फॉर-सेल (OFS) नहीं है। इसका मतलब है कि इस आईपीओ से मिलने वाला सारा पैसा कंपनी के खाते में जाएगा। 326 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी इस आईपीओ के जरिए 165 करोड़ रुपये जुटाएगी।

Venus Pipes IPO GMP

अनलिस्टेड मार्केट में नजर रखने वाले जानकारों के मुताबिक, वीनस पाइप्स के शेयर बुधवार को ग्रे मार्केट में करीब 360 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे, जो इसके ऊपरी प्राइस बैंड से 34 रुपये या करीब 5 फीसदी अधिक है। वीनस पाइप्स के शेयरों का अलॉटमेंट 19 मई को फाइनल हो सकता है और लिस्टिंग 24 मई को हो सकती है। शेयर BSE और NSE दोनों स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें