Venus Pipes IPO: वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स के शेयरों का अलॉटमेंट हो चुका है। अब सबकी निगाह इस 24 मई को होने वाली लिस्टिंग पर है। अगर ग्रे मार्केट के संकेतों की मानें तो वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स के शेयरों की लिस्टिंग अपने इश्यू प्राइस से अधिक यानी प्रीमियम पर हो सकती है। मार्केट ऑब्जर्वर के मुताबिक शुक्रवार को वीनस पाइप्स के शेयर अनलिस्टेड मार्केट में 28 रुपये के प्रीमिमय पर ट्रेड कर रहे थे।
Venus Pipes IPO GMP today
वीनस पाइप्स का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) शुक्रवार को 28 रुपये था, जो गुरुवार के भाव से करीब 17 रुपये कम है। गुरुवार को इसका GMP 45 रुपये था। मार्केट ऑब्जर्वर ने बताया कि शेयर बाजार में भारी अस्थिरता के चलते ग्रे मार्केट में भी काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालांकि उन्होंने आगे वीनस पाइप्स का ग्रे मार्केट प्रीमियम 25 से 30 रुपये के बीच रहने का अनुमान जताया।
मार्केट ऑब्जर्वर ने कहा कि वीनस पाइप्स का GMP आज 28 रुपये है। इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट यह उम्मीद कर रहा है कि वीनस पाइप्स के शेयर अपने इश्यू प्राइस से 28 रुपये अधिक यानी 354 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं। यह इसके 326 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड से करीब 8.50 फीसदी अधिक है। इस तरह शेयर बाजार में नेगेटिव सेंटीमेंट के बावजूद, ग्रे मार्केट यह संकेत दे रहा है कि वीनस पाइप्स के शेयरों की लिस्टिंग दलाल स्ट्रीट पर बढ़त के साथ हो सकती है।
हालांकि, स्टॉक मार्केट के एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्रे मार्केट प्रीमियम को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए क्योंकि इसका कंपनी की वित्तीय स्थिति से कोई लेना-देना नहीं है और यह एक अनौपचारिक डेटा है।
वीनस पाइप्स आईपीओ पर बोलते हुए, MyFundBazaar India की सीएमओ श्रुति खंडा ने कहा, "कंपनी स्टील पाइप और ट्यूब को देश में बेचने के अलावा एक्सपोर्ट भी करती है। इसका अतीत में रेवेन्यू ग्रोथ अच्छा रहा हैऔर इसके मार्जिन में साल-दर-साल सुधार हो रहा है। चूंकि बाजार में थोड़ा नकरात्मक मूड है, ऐसे में निवेशकों को स्टॉक को मध्यम से लंबी अवधि के लिए होल्ड करने की सलाह दी जाती है।"
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।