Vilas Transcore IPO: ग्रे मार्केट में जबरदस्त क्रेज, 27 मई को खुलने वाला है इश्यू

Vilas Transcore IPO GMP: खुलने से ठीक एक दिन पहले ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को लेकर जबरदस्त क्रेज दिख रहा है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 95.26 करोड़ रुपये जुटाने का है। इस NSE SME आईपीओ के तहत 64.80 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे

अपडेटेड May 26, 2024 पर 8:17 PM
Vilas Transcore IPO : विलास ट्रांसकोर का आईपीओ कल यानी 27 मई को खुलने वाला है।

Vilas Transcore IPO: विलास ट्रांसकोर का आईपीओ कल यानी 27 मई को खुलने वाला है। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 29 मई तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी ने इश्यू के लिए 139-147 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। खुलने से ठीक एक दिन पहले ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को लेकर जबरदस्त क्रेज दिख रहा है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 95.26 करोड़ रुपये जुटाने का है। इस NSE SME आईपीओ के तहत 64.80 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत कोई बिक्री नहीं होगी।

Vilas Transcore IPO : ग्रे मार्केट का लेटेस्ट अपडेट

ग्रे मार्केट में विलास ट्रांसकोर के आईपीओ की आज 26 मई को जबरदस्त डिमांड दिख रही है। यह इश्यू आज 85 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 232 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को करीब 58 फीसदी का तगड़ा मुनाफा होगा।


Vilas Transcore IPO से जुड़ी डिटेल

विलास ट्रांसकोर आईपीओ खुलने से पहले एंकर निवेशकों से 27.12 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। इस आईपीओ में निवेशक कम से कम 1000 शेयरों और उसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से रिटेल निवेशकों को कम से कम 147000 रुपये का निवेश करना होगा। सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 30 मई को होने की उम्मीद है। वहीं, रिफंड की प्रक्रिया 31 मई से शुरू होगी। इसके अलावा, लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 3 जून है।

IPO में 50 प्रतिशत ​हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। कंपनी के प्रमोटर नीलेश जीतूभाई पटेल और नताशा जीतूभाई पटेल हैं। वर्तमान में कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 99.97% है। आईपीओ के बाद यह घटकर 73.01% रह जाएगी।

हेम सिक्योरिटीज लिमिटेड विलास ट्रांसकोर आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। विलास ट्रांसकोर आईपीओ के लिए मार्केट मेकर हेम फिनलीज है।

Vilas Transcore के बारे में

विलास ट्रांसकोर लिमिटेड की शुरुआत 2006 में हुई थी। कंपनी मुख्य रूप से पावर डिस्ट्रीब्यूशन और ट्रांसमिशन कंपोनेंट का निर्माण और भारत और विदेश में ट्रांसफॉर्मर और अन्य बिजली उपकरण निर्माताओं को आपूर्ति करती है। कंपनी विभिन्न इलेक्ट्रिकल लेमिनेशन प्रोडक्ट्स का उत्पादन और आपूर्ति करती है, जिनमें पावर और डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर्स में इस्तेमाल किए जाने वाले CRGO कोर और कॉइल शामिल हैं।

अप्रैल-दिसंबर 2023 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 238.29 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इस दौरान शुद्ध मुनाफा 16.79 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 12.89 प्रतिशत बढ़कर 20.22 करोड़ रुपये रहा था। वहीं रेवेन्यू 21.09 प्रतिशत बढ़कर 284.78 करोड़ रुपये था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।