Vishal Mega Mart IPO subscription: पहले दिन फीका रिस्पॉन्स, अब तक 51% सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Vishal Mega Mart IPO subscription status Day 1: IPO में केवल 102.56 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। वहीं, इसमें फ्रेश शेयर जारी नहीं किए जाएंगे। इसका मतलब है कि IPO से हासिल कमाई शेयर बिक्री करने वाले शेयरहोल्डर्स के पास जाएगी

अपडेटेड Dec 11, 2024 पर 5:46 PM
Vishal Mega Mart IPO को सब्सक्रिप्शन के पहले दिन निवेशकों की सुस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

Vishal Mega Mart IPO subscription: विशाल मेगा मार्ट के आईपीओ को सब्सक्रिप्शन के पहले दिन निवेशकों की सुस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। आज 11 दिसंबर को यह इश्यू 51 फीसदी सब्सक्राइब हो सका है। इसे कुल 38.63 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 75.67 करोड़ शेयर हैं। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 8000 करोड़ रुपये जुटाने का है। पब्लिक इश्यू के लिए प्रति शेयर 74-78 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। निवेशकों के पास इसमें 13 दिसंबर तक निवेश का मौका रहेगा।

Vishal Mega Mart IPO: सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 0.03 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स - 1.11 गुना


रिटेल इनवेस्टर्स - 0.53 गुना

टोटल - 0.51 गुना

(11 Dec 2024 | 05:00:00 PM)

Vishal Mega Mart IPO के बारे में

IPO में केवल 102.56 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। वहीं, इसमें फ्रेश शेयर जारी नहीं किए जाएंगे। इसका मतलब है कि IPO से हासिल कमाई शेयर बिक्री करने वाले शेयरहोल्डर्स के पास जाएगी। सब्सक्रिप्शन के बाद विशाल मेगा मार्ट के सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 16 दिसंबर को होने की उम्मीद है, जबकि लिस्टिंग 18 दिसंबर को होगी। कंपनी के प्रमोटर सम्यत सर्विसेज LLP और केदारा कैपिटल फंड II LLP हैं। वर्तमान में विशाल मेगा मार्ट में सम्यत सर्विसेज एलएलपी के पास 96.55 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

इश्यू में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 50 प्रतिशत हिस्सा, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए 15 प्रतिशत हिस्सा और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 35 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व है। विशाल मेगा मार्ट की टक्कर मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल, टाटा समूह की ट्रेंट और राधाकिशन दमानी की एवेन्यू सुपरमार्ट्स या डीमार्ट से है।

Vishal Mega Mart का बिजनेस

विशाल मेगा मार्ट (VMM) पूरे भारत में मिडिल और लोअर-मिडिल इनकम वाले कंज्यूमर्स के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन के रूप में कार्य करता है। इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में इन-हाउस और थर्ड-पार्टी ब्रांड्स का मिक्स शामिल है, जो तीन प्राइमरी कैटेगरी में फैला हुआ है: अपेरल, जनरल मर्चेंडाइज और फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG)। VMM भारत की लीडिंग खुदरा कंपनियों में से एक है, जिसने वित्त वर्ष 2024 में 8900 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया। कंपनी के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 414 शहरों में 11.5 मिलियन रिटेल वर्ग फुट के साथ 645 स्टोर हैं।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।