Vishal Mega Mart IPO: विशाल मेगा मार्ट का आईपीओ 11 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 8000 करोड़ रुपये जुटाने का है। पब्लिक इश्यू के लिए प्रति शेयर 74-78 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। निवेशकों के पास इसमें 13 दिसंबर तक निवेश का मौका रहेगा। दूसरी ओर, ग्रे मार्केट में इस आईपीओ का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 10 दिसंबर को एक दिन के लिए खुलेगा।
IPO में केवल 102.56 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। वहीं, इसमें फ्रेश शेयर जारी नहीं किए जाएंगे। इसका मतलब है कि IPO से हासिल कमाई शेयर बिक्री करने वाले शेयरहोल्डर्स के पास जाएगी।
Vishal Mega Mart IPO: ग्रे मार्केट में लगातार बढ़ रहा है क्रेज
विशाल मेगा मार्ट को ग्रे मार्केट में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आज 9 दिसंबर को यह आईपीओ अनलिस्टेड मार्केट में 24 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 102 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को करीब 31 फीसदी का तगड़ा मुनाफा होगा।
इस आईपीओ के GMP में हाल ही में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। 6 दिसंबर को यह पब्लिक इश्यू ग्रे मार्केट में करीब 21 फीसदी के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था, जो कि तीन दिन में ही बढ़कर करीब 31 फीसदी हो गया है।
Vishal Mega Mart IPO के बारे में
सब्सक्रिप्शन के बाद विशाल मेगा मार्ट के सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 16 दिसंबर को होने की उम्मीद है, जबकि लिस्टिंग 18 दिसंबर को होगी। कंपनी के प्रमोटर सम्यत सर्विसेज LLP और केदारा कैपिटल फंड II LLP हैं। वर्तमान में विशाल मेगा मार्ट में सम्यत सर्विसेज एलएलपी के पास 96.55 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
इश्यू में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 50 प्रतिशत हिस्सा, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए 15 प्रतिशत हिस्सा और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 35 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व है। विशाल मेगा मार्ट की टक्कर मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल, टाटा समूह की ट्रेंट और राधाकिशन दमानी की एवेन्यू सुपरमार्ट्स या डीमार्ट से है।
Vishal Mega Mart का बिजनेस
विशाल मेगा मार्ट (VMM) पूरे भारत में मिडिल और लोअर-मिडिल इनकम वाले कंज्यूमर्स के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन के रूप में कार्य करता है। इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में इन-हाउस और थर्ड-पार्टी ब्रांड्स का मिक्स शामिल है, जो तीन प्राइमरी कैटेगरी में फैला हुआ है: अपेरल, जनरल मर्चेंडाइज और फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG)। VMM भारत की लीडिंग खुदरा कंपनियों में से एक है, जिसने वित्त वर्ष 2024 में 8900 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया। कंपनी के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 414 शहरों में 11.5 मिलियन रिटेल वर्ग फुट के साथ 645 स्टोर हैं।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।