Get App

Waree Energies IPO: लिस्टिंग पर तगड़े मुनाफे का संकेत, 21 अक्टूबर को खुलेगा इश्यू; क्या लगाना चाहिए पैसा?

Waree Energies IPO: एक्सिस कैपिटल, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, जेफरीज इंडिया, नोमुरा फाइनेंशियल एडवायजरी एंड सिक्योरिटीज, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स, इंटेंसिव फिस्कल सर्विसेज और आईटीआई कैपिटल इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 18, 2024 पर 4:46 PM
Waree Energies IPO: लिस्टिंग पर तगड़े मुनाफे का संकेत, 21 अक्टूबर को खुलेगा इश्यू; क्या लगाना चाहिए पैसा?
Waree Energies IPO के लिए प्राइस बैंड 1427-1503 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

Waree Energies IPO: सोलर पीवी मॉड्यूल्स बनाने वाली वारी एनर्जीज लिमिटेड का 4,321.44 करोड़ रुपये का IPO 21 अक्टूबर को खुल रहा है। इसमें 23 अक्टूबर तक पैसे लगाए जा सकेंगे। एंकर निवेशक 18 अक्टूबर को बोली लगा सकेंगे। IPO क्लोज होने के बाद BSE, NSE पर 28 अक्टूबर को शेयरों की लिस्टिंग पर अच्छा मुनाफा होने का अनुमान है। investorgain.com के मुताबिक, ग्रे मार्केट में वारी एनर्जीज के शेयर IPO के अपर प्राइस बैंड 1503 रुपये के ऊपर 1310 रुपये या 87.16% के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। इस बेसिस पर शेयरों की लिस्टिंग 2813 रुपये के भाव पर हो सकती है।

ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं। Waree Energies IPO के लिए प्राइस बैंड 1427-1503 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 9 शेयर रखा गया है। IPO क्लोज होने के बाद अलॉटमेंट 24 अक्टूबर को फाइनल हो सकता है। वारी एनर्जीज के IPO में 3,600 करोड़ रुपये के 2.4 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। साथ ही 721.44 करोड़ रुपये के 48 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल होगा।

Waree Energies IPO का रिजर्व हिस्सा

कंपनी के प्रमोटर हितेश चिमनलाल दोशी, वीरेन चिमनलाल दोशी, पंकज चिमनलाल दोशी और वारी सस्टेनेबल फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड हैं। IPO में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के​ लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के​ लिए रिजर्व है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें