Waterways Leisure Tourism IPO का अलॉटमेंट आज, 29 जून को; चेक करने की ये है प्रोसेस

Waterways Leisure Tourism IPO Allotment: कॉर्डेलिया क्रूज भारत की प्रीमियम क्रूज लाइन है। ग्लोबल शिपिंग एंड लीश़र और राजेश चंदूमल होतवानी, वॉटरवेज लीश़र टूरिज्म के प्रमोटर हैं। कंपनी की शुरुआत एनआरआई राजेश होतवानी ने मुंबई के हितेश वकील के साथ मिलकर की थी

अपडेटेड Jun 29, 2026 पर 8:34 AM
वॉटरवेज लीश़र टूरिज्म की कॉर्डेलिया क्रूज भारत की प्रीमियम क्रूज लाइन है।

मुंबई स्थित क्रूज ऑपरेटर वॉटरवेज लीश़र टूरिज्म का 585 करोड़ रुपये का IPO 25 जून को बंद हो चुका है। इसे 1.53 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वॉटरवेज लीश़र टूरिज्म, कॉर्डेलिया क्रूज ब्रांड के तहत कारोबार चलाती है। देश में पहली बार किसी क्रूज ऑपरेटर की लिस्टिंग होने वाली है। IPO अलॉटमेंट सोमवार, 29 जून को फाइनल होने की उम्मीद है, जिसके बाद शेयर NSE और BSE पर 1 जुलाई को शुरुआत कर सकते हैं।

जिन लोगों ने वॉटरवेज लीश़र टूरिज्म के IPO में पैसे लगाए हैं, वे इसकी रजिस्ट्रार MUFG Intime India Pvt.Ltd. और स्टॉक एक्सचेंज BSE की वेबसाइट के जरिए अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसकी प्रोसेस इस तरह है...

BSE पर कैसे करें चेक

  • https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।
  • इश्यू का टाइप 'इक्विटी' चुनें।
  • ड्रॉपडाउन मेन्यू से Waterways Leisure Tourism IPO चुनें।
  • एप्लीकेशन नंबर या PAN डिटेल एंटर करें।
  • 'कैप्चा' डालें।
  • 'Submit' बटन पर क्लिक करें।


MUFG Intime की वेबसाइट से कैसे करें चेक

  • https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर जाएं।
  • कंपनी नेम में Waterways Leisure Tourism को सिलेक्ट करें।
  • PAN या एप्लीकेशन नंबर या DP/क्लाइंट ID या अकाउंट नंबर/IFSC में से एक को सिलेक्ट कर डिटेल डालें।
  • सब्मिट पर क्लिक करें।

कॉर्डेलिया क्रूज भारत की प्रीमियम क्रूज लाइन है। ग्लोबल शिपिंग एंड लीश़र और राजेश चंदूमल होतवानी, वॉटरवेज लीश़र टूरिज्म के प्रमोटर हैं। कंपनी की शुरुआत एनआरआई राजेश होतवानी ने मुंबई के हितेश वकील के साथ मिलकर की थी। कंपनी ने IPO की ओपनिंग से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 263.25 करोड़ रुपये जुटाए।

लिस्टिंग को लेकर क्या संकेत

वॉटरवेज लीश़र टूरिज्म की लिस्टिंग घाटे में होने के संकेत हैं। ग्रे मार्केट में शेयर IPO के अपर प्राइस बैंड 808 रुपये से लगभग 6% डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है। IPO में 72 लाख नए शेयर जारी हुए। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 72 प्रतिशत, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.23 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 4.40 गुना भरा।

Advit Jewels IPO अलॉटमेंट आज, 29 जून को; शेयर मिले या नहीं ऐसे कर सकते हैं चेक

IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल

Waterways Leisure Tourism अपने IPO से हासिल इनकम में से 480 करोड़ रुपये का इस्तेमाल डिपॉजिट/एडवांस्ड लीज किराए के लिए और स्टेप-डाउन सब्सिडियरी 'बेक्रूज शिपिंग एंड लीजिंग (IFSC) प्राइवेट लिमिटेड' को पट्टे पर जहाजों की खरीद के लिए मंथली लीज के पेमेंट को लेकर करेगी। बाकी पैसों का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

Waterways Leisure Tourism की वित्तीय स्थिति

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 52.14 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। इससे पहले के वित्त वर्ष में कंपनी को 168.19 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। वित्त वर्ष 2026 में इनकम 586.99 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2025 में 597.68 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी पर 101.90 करोड़ रुपये की उधारी थी।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।