WeWork India IPO: को-वर्किंग स्पेस ऑपरेटर वीवर्क इंडिया के IPO के लिए 7 अक्टूबर को बोली बंद हुई। अब निवेशकों की दिलचस्पी इसके अलॉटमेंट को लेकर है जो आज रात यानी 8 अक्टूबर को फाइनल होने वाली है। वीवर्क इंडिया IPO का प्राइस बैंड ₹615 से ₹648 प्रति शेयर था। 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक चले इस ₹3,000 करोड़ के आईपीओ को अंतिम दिन 1.15 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹1,348 करोड़ जुटाए थे। आइए आपको बताते हैं अलॉटमेंट चेक करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका और कितना है इसका लेटेस्ट ग्रे मार्केट प्रीमियम।
ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
जिन निवेशकों ने वीवर्क इंडिया IPO में बोली लगाई है, वे अलॉटमेंट स्टेटस को कंपनी के आधिकारिक रजिस्ट्रार या BSE/NSE की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। अलॉटमेंट स्टेटस जल्द ही लाइव हो जाएगा।
रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर स्टेटस चेक करें
BSE की वेबसाइट पर स्टेटस चेक करें
NSE की वेबसाइट पर स्टेटस चेक करें
क्या है ग्रे मार्केट का हाल?
ग्रे मार्केट की गतिविधियों पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्मों के अनुसार, वीवर्क इंडिया के अनलिस्टेड शेयर फिलहाल फ्लैट रेट ₹648 प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे हैं। जिसका मतलब है कि लिस्टिंग पर कोई बड़ा मुनाफा मिलने की उम्मीद नहीं है। बता दें कि वीवर्क इंडिया के शेयर BSE और NSE दोनों पर 10 अक्टूबर को लिस्ट होने है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।