Windlas Biotech, देवयानी इंटरनेशनल, Krsnaa, Exxaro IPO में से किसे सब्सक्राइब करें

मार्केट के जानकारों के अनुसार, विंडलास बायोटेक के शेयर्स पर ग्रे मार्केट में सबसे अधिक और एक्सारो टाइल्स पर सबसे कम प्रीमियम मिल रहा है

अपडेटेड Aug 03, 2021 पर 6:37 PM
Story continues below Advertisement

स्टॉक मार्केट में इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) का सीजन चल रहा है। बुधवार को विंडलास बायोटेक, देवयानी इंटरनेशनल, Exxaro Tiles और Krsnaa Diagnostics के पब्लिक ऑफर खुल रहे हैं और ये शुक्रवार को बंद होंगे। इनमें से देवयानी इंटरनेशनल का IPO सबसे बड़ा है और कंपनी की इसके जरिए 1,838 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

मार्केट के जानकारों के अनुसार, विंडलास बायोटेक के शेयर के लिए ग्रे मार्केट में प्रीमियम लगभग 140 रुपये, देवयानी इंटरनेशनल के लिए 62 रुपये, Krsnaa Diagnostics के शेयर पर 440 रुपये और Exxaro Tiles के लिए 15 रुपये मिल रहा है।

Devyani International के IPO का सही प्राइस, चॉयस ब्रोकिंग ने दी सब्सक्राइब रेटिंग

ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर ने देवयानी इंटरनेशनल के IPO को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। कंपनी के पास पिज्जा हट जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स की फ्रेंचाइजी है। इसका वैल्यूएशन भी इस सेगमेंट की अन्य कंपनियों की तुलना में कम है। इसके बिजनेस में ग्रोथ की अच्छी संभावना है।

विंडलास बायोटेक ने पब्लिक ऑफर के लिए 448-460 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इसके पास मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो है और इसे लंबी अवधि में बिजनेस से अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

डायग्नोस्टिक सेंटर्स की चेन रखने वाली Krsnaa Diagnostics के पब्लिक ऑफर का प्राइस बैंड 933-954 रुपये प्रति शेयर है। इसके पास मजबूत नेटवर्क है और यह IPO से मिलने वाले फंड का इस्तेमाल एक्सपैंशन के लिए करेगी।


ब्रोकरेज फर्म रेलिगेयर ने कंपनी के बिजनेस पर पॉजिटिव रुख दिया है और इसके IPO को सब्सक्राइब करने को कहा है।

Exxaro Tiles के पास विट्रिफाइड टाइल्ड में मार्केट में मजबूत पोजिशन है। इसके पब्लिक ऑफर का प्राइस बैंड 118-120 रुपये प्रति शेयर का है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।