Yashhtej Industries IPO: महाराष्ट्र बेस्ड सोयाबीन तेल और डी-ऑयल्ड केक बनाने वाली कंपनी Yashhtej Industries India का आईपीओ शुक्रवार, 20 फरवरी को बंद हो गया। तीन दिनों की बोली प्रक्रिया के दौरान निवेशकों ने इस ₹89 करोड़ के इश्यू में मिलीजुली रुचि दिखाई और यह कुल 1.37 गुना सब्सक्राइब हुआ। अब निवेशकों की नजरें इसके अलॉटमेंट और लिस्टिंग पर टिकी हैं।
कंपनी ने ₹110 प्रति शेयर के प्राइस बैंड पर 80.79 लाख शेयर पेश किए थे। निवेशकों की प्रतिक्रिया कुछ इस प्रकार रही:
कुल बोलियां: निवेशकों ने कुल 1.09 करोड़ शेयरों के लिए 1.37 गुना आवेदन किया।
रिटेल निवेशक: इस श्रेणी में निवेशकों ने 90.24 लाख शेयरों के लिए बोली लगाई।
गैर-संस्थागत निवेशक (NII): इन्होंने 18.94 लाख शेयरों के लिए आवेदन किया।
कब होगा शेयरों का अलॉटमेंट और लिस्टिंग
अगर आपने इस आईपीओ में पैसा लगाया है, तो इन तारीखों को नोट कर लें। Yashhtej Industries के आईपीओ शेयरों का अलॉटमेंट 23 फरवरी तक फाइनल होने की उम्मीद है। वहीं लिस्टिंग 25 फरवरी को BSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी। इस दिन से शेयर ट्रेडिंग के उपलब्ध होंगे।
पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल?
Yashhtej Industries इस आईपीओ से मिलने वाली ₹88.88 करोड़ की राशि का इस्तेमाल कंपनी के विस्तार के लिए करेगी। ₹63.88 करोड़ नए प्रोजेक्ट्स और क्षमता बढ़ाने पर खर्च होंगे। ₹6.1 करोड़ रोजमर्रा के कामकाज के लिए रखे गए है। वहीं ₹9.5 करोड़ सामान्य व्यावसायिक कार्यों के लिए इस्तेमाल होंगे।
कैसा है कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन
कंपनी की फाइनेंशियल ग्रोथ काफी जबरदस्त रही है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का मुनाफा पिछले साल के ₹1.1 करोड़ से 10 गुना बढ़कर ₹11.6 करोड़ हो गया। इसी दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी ₹59.2 करोड़ से पांच गुना बढ़कर ₹324.8 करोड़ तक पहुंच गया। बता दें कि कंपनी अपना 60% बिजनेस सोयाबीन डी-ऑयल्ड केक और 40% सोयाबीन कच्चे तेल से हासिल करती है।