गुजरात की लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज कंपनी यातायात कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड अपना IPO ला रही है। इसके लिए कंपनी ने कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास ड्राफ्ट पेपर जमा कर दिए हैं। IPO में कुल 1.33 करोड़ इक्विटी शेयर रहेंगे। ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के मुताबिक, 77 लाख नए शेयर जारी होंगे, साथ ही प्रमोटर की ओर से 56 लाख इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा।
