Yatharth Hospital IPO : आज फाइनल होगा शेयरों का अलॉटमेंट, स्टेटस चेक करने का ये है तरीका

Yatharth Hospital के IPO को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली और यह 36.15 गुना सब्सक्राइब हुआ है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (QIB) के लिए रिजर्व हिस्से को 85.1 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं, रिटेल निवेशकों के हिस्से को 8.34 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है

अपडेटेड Aug 02, 2023 पर 1:28 PM
यथार्थ हॉस्पिटल और ट्रॉमा केयर सर्विसेज के आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट आज 2 अगस्त को होने की संभावना है।

Yatharth Hospital IPO : यथार्थ हॉस्पिटल और ट्रॉमा केयर सर्विसेज के आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट आज 2 अगस्त को होने की संभावना है। जिन निवेशकों ने इश्यू के लिए आवेदन किया है, वे BSE की वेबसाइट या रजिस्ट्रार के पोर्टल पर अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। 687 करोड़ रुपये के इस आईपीओ को निवेशकों से मजबूत प्रतिक्रिया मिली थी। यह इश्यू कुल मिलाकर 37.28 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ है। शेड्यूल के मुताबिक शेयरों की लिस्टिंग की तारीख 7 अगस्त है। शानदार सब्सक्रिप्शन के बाद ग्रे मार्केट में इश्यू का जलवा अब भी बरकरार है।

BSE की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  1. सबसे पहले वेबसाइट https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।
  2. इश्यू टाइप के अंतर्गत इक्विटी पर क्लिक करें।
  3. इश्यू नाम के तहत ड्रॉपबॉक्स में Yatharth Hospital and Trauma Care Service Limited सेलेक्ट करें।
  4. एप्लिकेशन नंबर लिखें।
  5. पैन कार्ड आईडी जोड़ें।
  6. 'I am not a Robot' पर क्लिक करें और सबमिट दबाएं।

रजिस्ट्रार के पोर्टल पर ऐसे करें चेक


निवेशक इश्यू के रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के ऑनलाइन पोर्टल पर भी अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

  1. लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के वेब पोर्टल (https://linkintime.co.in/MIPO/Ipoallotment.html) पर जाएं।
  2. ड्रॉपबॉक्स में उस आईपीओ का चयन करें जिसका अलॉटमेंट स्टेटस चेक करना है।
  3. आपको तीन मोड में से किसी एक का चयन करना होगा - एप्लिकेशन नंबर, डीमैट अकाउंट नंबर, या पैन आईडी।
  4. इश्यू टाइप में ASBA और non-ASBA के बीच सेलेक्ट करें।
  5. स्टेप 2 में आपके द्वारा चुने गए मोड का डिटेल दर्ज करें।
  6. कैप्चा सही-सही भरें।
  7. सबमिट पर क्लिक करें।

36.15 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

इस आईपीओ को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली और यह 36.15 गुना सब्सक्राइब हुआ है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (QIB) के लिए रिजर्व हिस्से को 85.1 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं, रिटेल निवेशकों के हिस्से को 8.34 गुना और हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल के हिस्से को 37.22 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।

Yatharth Hospital के बारे में डिटेल्स

यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और नोएडा एक्सटेंशन यानी दिल्ली एनसीआर में तीन सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल हैं। इसके अलावा इसने उत्तर प्रदेश के झांसी के पास मध्य प्रदेश के ओरछा में 305 बेड वाले मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल का अधिग्रहण किया है। इस अधिग्रहण के बाद इसकी क्षमता बढ़कर 1,405 बेड की हो गई है। 31 मार्च, 2023 तक उपलब्ध आंकड़ों के हिसाब से इसमें 609 डॉक्टर हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।