Yatharth Hospital IPO : यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज के आईपीओ को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। आज 27 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह इश्यू 3.03 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इश्यू को अब तक 5,01,04,150 शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं, जबकि ऑफर पर 1,65,17,823 शेयर हैं। नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के साथ ही रिटेल निवेशकों ने इस आईपीओ में अब तक सबसे अधिक दिलचस्पी दिखाई है। इस आईपीओ में 28 जुलाई तक निवेश करने का मौका है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 686.55 करोड़ रुपये जुटाने का है।
किस कैटेगरी में कितना मिला रिस्पॉन्स
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 29 फीसदी
नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) - 5.85 गुना
रिटेल इन्वेस्टर्स - 3.36 गुना
यथार्थ हॉस्पिटल के आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में मजबूत डिमांड है। आज यह इश्यू 48 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। यानी कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 348 रुपये के भाव पर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 16 फीसदी का मुनाफा होगा।
Yatharth Hospital IPO की डिटेल्स
प्राइस बैंड 285-300 रुपये और लॉट साइज 50 शेयरों का फिक्स किया गया है। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट अगले महीने 2 अगस्त को फाइनल होगा। इश्यू का रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम है। इसके बाद शेयरों की बीएसई-एनएसई पर 7 अगस्त को एंट्री होगी। नए शेयरों को जारी कर कंपनी जो पैसे जुटाएगी, उसका इस्तेमाल कर्ज चुकाने, अस्पतालों के कैपिटल एक्सपेंडिचर, इनऑर्गेनिक ग्रोथ इनिशिएटिव और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।
Yatharth Hospital के बारे में डिटेल्स
यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और नोएडा एक्सटेंशन यानी दिल्ली एनसीआर में तीन सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल हैं। इसके अलावा इसने उत्तर प्रदेश के झांसी के पास मध्य प्रदेश के ओरछा में 305 बेड वाले मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल का अधिग्रहण किया है। इस अधिग्रहण के बाद इसकी क्षमता बढ़कर 1,405 बेड की हो गई है। 31 मार्च, 2023 तक उपलब्ध आंकड़ों के हिसाब से इसमें 609 डॉक्टर हैं।