Zaggle Prepaid IPO : बिजनेस स्पेंड मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज के आईपीओ में आज सब्सक्रिप्शन का पहला दिन है। इस इश्यू को निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह आईपीओ अब तक महज 19 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है। इश्यू को अब तक 36.63 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं, जबकि ऑफर पर 1.93 करोड़ शेयर हैं। कंपनी पब्लिक इश्यू के जरिए 563.38 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। निवेशकों के पास इसमें 18 सितंबर तक निवेश का मौका है। Zaggle Prepaid Ocean ने 23 एंकर निवेशकों से करीब 253.52 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।
सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 0 फीसदी
रिटेल इन्वेस्टर्स - 86 फीसदी
(BSE, 14 Sep 2023 | 05:00:00 PM)
जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज ने अपने आईपीओ के लिए 156-164 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है। कंपनी के प्रत्येक शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये होगी। इसका लॉट साइज 90 शेयरों का होगा। निवेशक लॉट के हिसाब से कंपनी के शेयरों के बोली लगा सकते हैं। आईपीओ में 392 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं 8 शेयरधारकों की ओर से 10.45 करोड़ शेयरों को ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के तहत बिक्री के लिए रखा जाएगा। आईपीओ में 75 प्रतिशत शेयर क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए, 15 प्रतिशत नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए और बाकी 10 प्रतिशत रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित हैं।
कंपनी के बारे में डिटेल्स
जैगल की शुरुआत 2011 में हुई थी। यह बिजनेस-टू-बिजनेस-टू-कस्टमर सेग्मेंट में काम करती है। यह SaaS (सॉफ्टवेयर ऐज ए सर्विस) के जरिए प्रीपेड कार्ड्स और एंप्लॉयी मैनेजमेंट से खर्च के मैनेजमेंट का कंबाइंड सॉल्यूशन मुहैया कराती है। यह एप्लॉयी टैक्स बेनेफिट्स, एक्सपेंस मैनेजमेंट, कॉरपोरेट गिफ्टिंग और रिवार्ड्स और रिकग्निशन प्रोग्राम्स के लिए डिजिटल सॉल्यूशन मुहैया कराती है। जून 2022 तक उपलब्ध आंकडों के मुताबिक इसके 1896 ग्राहक और 19.82 लाख यूजर्स हैं।