Zenith Drugs IPO: 19 फरवरी को खुल रहा है ₹40.68 करोड़ का इश्यू; जानिए प्राइस बैंड, लॉट साइज, रिजर्व पोर्शन समेत बाकी डिटेल्स

Zenith Drugs IPO: जेनिथ ड्रग्स, मध्य प्रदेश के इंदौर की कंपनी है। वित्तीय मजबूती की बात करें तो 30 सितंबर 2023 तक जेनिथ ड्रग्स का रेवेन्यू 69.48 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 5.39 करोड़ रुपये था। कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में ORS पाउडर, लिक्विड ओरल्स, ओइंटमेंट, लिक्विड एक्सटर्नल्स और कैप्सूल शामिल हैं। शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 27 फरवरी 2024 को हो सकती है

अपडेटेड Feb 14, 2024 पर 5:22 PM
Zenith Drugs IPO: मौजूदा निवेशकों की ओर से ऑफर फॉर सेल नहीं होगा।

Zenith Drugs IPO: फार्मा कंपनी जेनिथ ड्रग्स लिमिटेड अपना आईपीओ ला रही है। यह सब्सक्रिप्शन के लिए 19 फरवरी को खुलने जा रहा है। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 75-79 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। 40.68 करोड़ रुपये का जेनिथ ड्रग्स आईपीओ 22 फरवरी को क्लोज होगा। इसमें 51.49 लाख नए शेयर जारी होंगे। मौजूदा निवेशकों की ओर से ऑफर फॉर सेल नहीं होगा। शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 27 फरवरी 2024 को हो सकती है।

जेनिथ ड्रग्स, मध्य प्रदेश के इंदौर की कंपनी है। प्रमोटर संदीप भारद्वाज, भूपेश सोनी और अजय सिंह दस्सूंदी हैं। कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में ORS पाउडर, लिक्विड ओरल्स, ओइंटमेंट, लिक्विड एक्सटर्नल्स और कैप्सूल शामिल हैं। कंपनी अजंता फार्मा, बायोमेडिकल लैबोरेट्रीज, जेस्ट फार्मा जैसी कंपनियों के लिए थर्ड पार्टी मैन्युफैक्चरिंग भी करती है।

Zenith Drugs IPO: लॉट साइज और रिजर्व हिस्से की डिटेल


Zenith Drugs IPO में 1600 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकते हैं। ग्रेटेक्स कॉरपोरेट सर्विसेज लिमिटेड को इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है, जबकि रजिस्ट्रार बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड है। मार्केट मेकर ग्रेटेक्स शेयर ब्रोकिंग है। IPO के तहत 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है।

Capital SFB IPO : 8% घाटे के बाद अब क्या करें? बने रहें या बेच दें? एक्सपर्ट्स की राय

जेनिथ ड्रग्स लिमिटेड वित्तीय तौर पर कितनी मजबूत

जेनिथ ड्रग्स लिमिटेड की वित्तीय मजबूती की बात करें तो 30 सितंबर 2023 तक जेनिथ ड्रग्स का रेवेन्यू 69.48 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 5.39 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का रेवेन्यू 24.85 प्रतिशत और शुद्ध मुनाफा 64.7 प्रतिशत बढ़ा था।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।