Zinka Logistics IPO: जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस ने अपने एंकर बुक के तहत इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स से 501.33 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने IPO लॉन्च होने से पहले 12 नवंबर को एंकर बुक पेश किया। जिंका लॉजिस्टिक्स का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 13 नवंबर को खुलेगा। बेंगलुरु की इस कंपनी का इरादा अपने IPO के जरिये अपर प्राइस बैंड के आधार पर 1,114.72 करोड़ रुपये जुटाना है। कंपनी के IPO के लिए प्राइस बैंड 259-273 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ट्रक ऑपरेटर्स के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म 'ब्लैकबक' चलाना चाहती है।
