Zomato IPO: स्टार्टअप्स के फाउंडर्स ने याद की गोयल की कारोबारी यात्रा, लिस्टिंग के लिए दी शुभकामना

कंपनी की शुरुआत गोयल और पंकज चड्डा ने की थी। चड्डा ने 2018 में कंपनी को छोड़ कर मेंटल वेलनेस स्टार्टअप शुरू किया था

अपडेटेड Jul 14, 2021 पर 3:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

पेमेंट सॉल्यूशंस कंपनी Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा और Info Edge के को-फाउंडर हितेश ओबेरॉय जैसे देश की सफल स्टार्टअप्स को शुरुआत करने वाले लोग किसी इंटरनेट कंपनी का पहला इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की दौड़ में थे। हालांकि, इसमें फूड डिलीवरी कंपनी Zomato और इसके को-फाउंडर दीपिंदर गोयल ने बाजी मार ली।

जोमाटो ने IPO खुलने से पहले मंगलवार को 186 एंकर इनवेस्टर्स से लगभग 4,196 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी का 9,375 करोड़ रुपये का पब्लिक ऑफर बुधवार से सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है। इसे लेकर इनवेस्टर्स में काफी दिलचलस्पी है।

Zomato की लिस्टिंग होने पर पर ये 10 टॉप एग्जिक्यूटिव बनेंगे मिलिनेयर

पेटीएम के शर्मा ने गोयल को शुभकामना देते हुए ट्वीट किया, "इसे बड़ा बनाएं। शानदार लिस्टिंग के लिए शुभकामना।"

जोमाटो की शुरुआती इनवेस्टर्स में शामिल Info Edge के ओबेरॉय ने कहा, "आपकी यात्रा को देखना हैरतअंगेज रहा है। आपको और टीम जोमाटो को बधाई।"

नीति आयोग के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, अमिताभ कांत ने भी गोयल को IPO के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, "सफल आईपीओ के लिए बधाई। जोमाटो ने फूड सर्विस और डिलीवरी इंडस्ट्री को पूरी तरह बदल दिया है। इसकी मौजूदगी अब 24 देशों के लगभग 10,000 शहरों में है। इनकी यात्रा वास्तव में प्रेरणा देती है।"


जोमाटो की शुरुआत गोयल और पंकज चड्डा ने की थी। चड्डा लगभग एक दशक तक कंपनी के साथ रहने के बाद 2018 में अलग हो गए थे। अब वह मेंटल वेलनेस स्टार्टअप माइंडहाउस चला रहे हैं।

ऑनलाइन ब्रोकरेज फर्म Zerodha के को-फाउंडर, नितिन कामत ने कहा कि मार्केट हमेशा से अच्छे बिजनेस को स्वीकार करने और जगह देने के लिए तैयार है। इस पर बहुत कुछ निर्भर करेगा कि कंपनी आगे अपनी ग्रोथ और प्रॉफिट को कैसा रखती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।