Get App

Zomato IPO: शेयरों का आवंटन 22 जुलाई को होगा, जानिए कैसे चेक करेंगे अलॉटमेंट स्टेटस

Zomato IPO: इश्यू 38 गुना सब्सक्राइब हुआ था लेकिन कर्मचारियों का पोर्शन पूरी तरह नहीं भर पाया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 21, 2021 पर 2:13 PM
Zomato IPO: शेयरों का आवंटन 22 जुलाई को होगा, जानिए कैसे चेक करेंगे अलॉटमेंट स्टेटस

Zomato IPO: फूड डिलीवरी कंपनी के शेयर कल यानी 22 जुलाई को आवंटित होंगे। कंपनी ने 9375 करोड़ रुपए का IPO जारी किया था। मार्च 2020 के बाद यह देश का सबसे बड़ा IPO है। कंपनी का इश्यू 38 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

रिटेल इनवेस्टर्स का पोर्शन 7.45 गुना भरा था। जबकि क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स यानी QIB का हिस्सा करीब 54 गुना सब्सक्राइब हुआ था। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व हिस्सा 35 गुना भरा था।

जोमैटो के शेयरों का आवंटन 22 जुलाई को होने वाला है। अगर आपको शेयर नहीं मिलते हैं तो आपका पैसा 23 जुलाई तक वापस आ जाएगा।

IPO में बैंकों का इनवेस्टमेंट बढ़ा, चार साल के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचा निवेश

अलॉटमेंट के बाद अगर आपको शेयर मिले हैं तो वह आपके डीमैट अकाउंट में 26 जुलाई नजर आने लगेंगे। जोमैटो के शेयरों की लिस्टिंग 27 जुलाई को है। 26 जुलाई से पहले भी आप अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। जानिए इसके लिए आपको क्या करना होगा।

ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

kosmic.kfintech.com/ipostatus/ डायरेक्ट लिंक पर लॉग इन करें और आईपीओ सेलेक्ट करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें