Get App

Ztech India IPO: 29 मई को खुलेगा इश्यू, निवेश से पहले जान लें ग्रे मार्केट का अपडेट

Ztech India IPO GMP: आईपीओ के खुलने से पहले ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों की अच्छी-खासी डिमांड दिख रही है। इस आईपीओ के लिए 104-110 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है। इश्यू के तहत 33.91 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड May 26, 2024 पर 9:05 PM
Ztech India IPO: 29 मई को खुलेगा इश्यू, निवेश से पहले जान लें ग्रे मार्केट का अपडेट
Ztech India IPO: जेडटेक इंडिया का आईपीओ 29 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

Ztech India IPO: जेडटेक इंडिया का आईपीओ 29 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 31 मई तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 37.30 करोड़ रुपये जुटाने का है। आईपीओ के खुलने से पहले ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों की अच्छी-खासी डिमांड दिख रही है। इस आईपीओ के लिए 104-110 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है। इश्यू के तहत 33.91 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी।

Ztech India IPO: ग्रे मार्केट में जलवा

ग्रे मार्केट में जेडटेक इंडिया के आईपीओ का अच्छा-खासा जलवा दिख रहा है। आज 26 मई को यह इश्यू 65 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 175 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 59 फीसदी का शानदार मुनाफा होगा। हालांकि, ध्यान रहे कि ग्रे मार्केट में स्थिति लगातार बदलती रहती है।

Ztech India IPO से जुड़ी डिटेल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें