Get App

AIMIM नेता पर मालेगांव में फायरिंग, पूर्व मेयर अब्दुल मलिक को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

AIMIM नेता को सोमवार तड़के करीब 1 बजे दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। यह घटना मालेगांव शहर क्षेत्र में हुई, जहां मलिक मुंबई आगरा हाईवे के किनारे स्थित एक रेस्तरां के बाहर खड़े थे। पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 27, 2024 पर 11:37 AM
AIMIM नेता पर मालेगांव में फायरिंग, पूर्व मेयर अब्दुल मलिक को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली
घटनास्थल से भागने से पहले हमलावरों ने उन पर कई गोलियां चलाईं

महाराष्ट्र के मालेगांव में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के एक नेता पर फायरिंग की खबर सामने आई है। AIMIM नेता और मालेगांव के पूर्व मेयर अब्दुल मलिक पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से AIMIM नेता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिलहाल, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि AIMIM नेता को नासिक जिले में सोमवार तड़के करीब 1 बजे दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। यह घटना मालेगांव शहर क्षेत्र में हुई, जहां मलिक मुंबई आगरा हाईवे के किनारे स्थित एक रेस्तरां के बाहर खड़े थे।

घटनास्थल से भागने से पहले हमलावरों ने उन पर कई गोलियां चलाईं। AIMIM नेता को आगे के इलाज के लिए नासिक अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मलिक को तीन गोलियां लगी हैं। एक उनकी छाती के बाईं ओर, दूसरी गोली बाईं जांघ पर और तीसरी दाहिने हाथ पर लगी है।

उन्हें पहले मालेगांव के एक स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। लेकिन, उनकी चोटों की गंभीरता को देखते हुए बाद में उन्हें आगे की इलाज के लिए नासिक के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। मालेगांव में गर्मी के कारण बड़ी संख्या में निवासी देर रात तक जागते हैं और दोस्तों एवं परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करते हैं।

शहर में दहशत का माहौल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें