Get App

Amanatullah Khan Arrested: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले AAP को एक और बड़ा झटका, ED ने MLA अमानतुल्लाह खान को किया गिरफ्तार

Amanatullah Khan Arrested: AAP विधायक अमानतुल्ला खान पर आरोप है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के पद पर रहते हुए, उन्होंने 32 लोगों को अवैध रूप से भर्ती किया। साथ ही उन्होंने अवैध रूप से दिल्ली वक्फ बोर्ड की कई संपत्तियों को किराए पर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते ही इस मामले में उनकी अग्रिम जमानत की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 18, 2024 पर 11:35 PM
Amanatullah Khan Arrested: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले AAP को एक और बड़ा झटका, ED ने MLA अमानतुल्लाह खान को किया गिरफ्तार
Amanatullah Khan Arrested: ED ने AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को किया गिरफ्तार

Amanatullah Khan Arrested: आम आदमी पार्टी (AAP) को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) से ठीक पहले एक और बड़ा झटका लगा है। AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें वक्फ बोर्ड नियुक्ति घोटाले में PMLA के तहत गिरफ्तार किया गया।  अमानतुल्ला खान (Amanatullah Khan) गुरुवार को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए ED के समक्ष पेश हुए थे। करीब 9 घंटे की पूछताछ बाद खान को केंद्रीय एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया।

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में खान की अध्यक्षता के दौरान हुईं कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक की अग्रिम जमानत याचिका पर विचार करने से पिछले सप्ताह इनकार कर दिया था जिसके बाद अब उनसे यह पूछताछ हुई है। शीर्ष अदालत ने उन्हें 18 अप्रैल को जांच में शामिल होने का निर्देश दिया था।

CBI और पुलिस की FIR से जुड़ा है मनी लॉन्ड्रिंग केस

ED ऑफिस में एंट्री करने से पहले उन्होंने पत्रकारों के सामने दावा किया कि जब वह वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष थे, तो उन्होंने नियमों का पालन किया और कानूनी राय लेने के बाद और 2013 में आए नए अधिनियम (बोर्ड के लिए) के अनुसार ही काम किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें