Get App

लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का बिहार को बड़ा तोहफा, 100 से अधिक रेल प्रोजेक्ट का किया शिलान्यास

Amrit Bharat Station Yojana: प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को 41,000 करोड़ रुपये से अधिक की लगभग 2,000 रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कुछ परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित भी किया। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 'प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया

Akhileshअपडेटेड Feb 26, 2024 पर 6:31 PM
लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का बिहार को बड़ा तोहफा, 100 से अधिक रेल प्रोजेक्ट का किया शिलान्यास
Amrit Bharat Station Yojana अकेले समस्तीपुर मंडल के 9 रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जाएगा

Amrit Bharat Station Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने लोकसभा चुनाव से पहले बिहारवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। पीएम मोदी ने सोमवार (26 फरवरी 2024) को डिजिटल माध्यम से पूर्व मध्य रेलवे (ECR) क्षेत्र के अंतर्गत बिहार के 33 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास और 72 अन्य परियोजनाओं के निर्माण की आधारशिला रखी। पीएम मोदी ने 'अमृत भारत स्टेशन' योजना के तहत बिहार में रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास किया। राज्य की राजधानी पटना से प्रधानमंत्री के इस समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शामिल हुए।

इन रेलवे स्टेशनों का होगा पुनर्विकास

समारोह के तुरंत बाद मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि बिहार में जिन 33 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा उनमें बरौनी, सीवान, मुंगेर, थावे, सबौर, अररिया, शिवनारायणपुर, दौरम मधेपुरा, डेहरी ऑन सोन, गुरारू, करहागोला रोड, चौसा, लहेरियासराय, बांका, सिमरी बख्तियारपुर, सुपौल, नवादा, रक्सौल, मोतीपुर, लक्खीसराय, मशरख, रफीगंज, मैरवा, पीरो, बिक्रमगंज, लाभा, जनकपुर रोड, चकिया, नबीनगर रोड, घोड़ासहन, सालमारी, एकमा और शाहपुर पटोरी शामिल हैं।

पूर्व मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "इस परियोजना का लक्ष्य पूरे देश में संपर्क, व्यापार और व्यवसाय को बढ़ाना है। योजना के तहत स्टेशनों को खरीदारी स्थल, जलपान स्थल, बच्चों के खेलने के लिए विशेष क्षेत्र आदि जैसी सुविधाओं के प्रावधान के साथ पुनर्विकसित किया जाएगा।" उन्होंने कहा कि स्टेशनों पर प्रवेश और निकासी के लिए अलग-अलग द्वार, बहुमंजिला पार्किंग, लिफ्ट, एस्केलेटर, वेटिंग रूम आदि का प्रावधान होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें