Arvind Kejriwal Arrest: कांग्रेस (Congress), तृणमूल कांग्रेस (TMC) और कई दूसरे विपक्षी दलों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी के मद्देनजर शुक्रवार को चुनाव आयोग का रुख किया और ये अपील की कि वो विपक्षी नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों के ‘‘दुरुपयोग’’ को रोकने के लिए हस्तक्षेप करे। चुनाव आयोग से मुलाकात करने वाले विपक्षी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने यह दावा किया कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) में मिलने वाला बराबर का मौका खत्म करना है, जिसका चुनाव की निष्पक्षता और स्वतंत्रता पर असर पड़ता है।
