Arvind Kejriwal Arrest News Updates: आबकारी नीति संबंधी कथित घोटाले से जुड़े मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के कारण आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली सरकार के सामने नेतृत्व का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, कैबिनेट मंत्रियों आतिशी और सौरभ भारद्वाज को इस भूमिका के लिए उनके संभावित विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, दिल्ली सरकार में नंबर 2 के रूप में देखी जाने वाली आतिशी ने कहा है कि केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।
