Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई की खबर मिलते ही आम आदमी पार्टी (AAP) में जश्न का माहौल है। राजधानी दिल्ली में AAP कार्यकर्ता पार्टी ऑफिस पहुंचकर जश्न मना रहे हैं। खुशी से लबरेज कार्यकर्ताओं ने डांस किया और 'जेल के ताले टूट गए, केजरीवाल जी छूट गए' जैसे नारे लगाए। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद AAP नेता एवं दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम पूरी दिल्ली, पूरे देश के लोगों और पार्टी की ओर से सर्वोच्च न्यायालय का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देकर इस तानाशाही के अंधकार युग में एक रोशनी जलाई है।
