Get App

'विक्टिम कार्ड नहीं खेल सकते केजरीवाल, 2 जून को वापस जाएंगे तिहाड़ जेल' AAP प्रमुख पर अमित शाह का पलटवार

Lok Sabha Chunav 2024: अमित शाह (Amit Shah) ने जवाब दिया कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) विक्टिम कार्ड नहीं खेल सकते, क्योंकि अदालत ने दिल्ली के सीएम के इस दावे को खारिज कर दिया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से उनकी गिरफ्तारी अवैध थी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से फटकार मिली है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 14, 2024 पर 2:02 PM
'विक्टिम कार्ड नहीं खेल सकते केजरीवाल, 2 जून को वापस जाएंगे तिहाड़ जेल' AAP प्रमुख पर अमित शाह का पलटवार
Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2 जून को तिहाड़ जेल में वापस आ जाएंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2 जून को तिहाड़ जेल में वापस आ जाएंगे और जब भी वो लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए बाहर जाएंगे, तो लोग उन्हें "शराब घोटाले के मास्टरमाइंड" की तरह ही देखेंगे। Times of India के साथ एक इंटरव्यू में, अमित शाह से पूछा गया कि क्या केजरीवाल और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, जो दोनों भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं, उन्हें उनकी गिरफ्तारी के कारण उनके राज्यों में सहानुभूति मिलेगी?

शाह ने जवाब दिया कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) विक्टिम कार्ड नहीं खेल सकते, क्योंकि अदालत ने दिल्ली के सीएम के इस दावे को खारिज कर दिया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से उनकी गिरफ्तारी अवैध थी।

केजरीवाल को सुप्रीम को से मिली फटकार: अमित शाह

अमित शाह (Amit Shah) ने TOI को बताया, "अरविंद केजरीवाल जी यह दावा करते हुए सुप्रीम कोर्ट गए कि उनकी गिरफ्तारी अवैध थी और उन्हें फटकार मिली। इसलिए, सुनवाई के दौरान, उन्होंने अपना रुख बदल दिया और जमानत पर रिहाई की मांग की, जिसे अदालत ने एक बार फिर खारिज कर दिया। अदालत ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी। जमानत में कहा गया है कि आप एक पार्टी के अध्यक्ष हैं और प्रचार करना आपका लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन आपको 2 जून को वापस जेल आना होगा। उन्हें न तो निर्दोष ठहराया गया है और न ही उन्हें जमानत दी गई है। वो 2 जून को तिहाड़ जेल में वापस आएंगे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें