Assam Lok Sabha Elections Dates 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, असम में 3 चरण में होंगे मतदान, देखें शेड्यूल

Assam Lok Sabha Elections Dates 2024: असम में लोकसभा चुनाव 3 चरणों में होंगे। राज्य की 14 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को तीन चरणों में मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून 2024 को पूरे देश में एक साथ की जाएगी। 2024 का आम चुनाव और भी महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि बीजेपी अपनी सीटों की संख्या को और बेहतर करने की कोशिश करेगी

अपडेटेड Mar 16, 2024 पर 5:37 PM
Story continues below Advertisement
Assam Lok Sabha Elections 2024: निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है

Assam Lok Sabha Elections 2024: चुनाव आयोग ने 16 मार्च, 2024 को आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) के अनुसार, असम में आम चुनाव के लिए मतदान 19 अप्रैल, 2024 से 3 चरणों में होंगे। राज्य की कुल 14 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। चुनाव आयोग द्वारा तारीखों की घोषणा के साथ ही देश भर में आदर्श आचार संहिता 10 मार्च की शाम से लागू हो गई हैं। यह मतदान के बाद 23 मई को मतगणना की पूरी प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगी। वोटों की गिनती पूरे देश में सामूहिक रूप से 23 मई 2019 को की जाएगी।

2019 में किसे कितनी सीटें मिली थीं?

14 लोकसभा सीटों वाले राज्य में 11 सीटें अनारक्षित हैं। जबकि दो सीटें ST उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। वहीं, एक सीट SC उम्मीदवारों के लिए रिजर्व है। 2019 के चुनावों के दौरान, बीजेपी 9 सीटों के साथ राज्य की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में शीर्ष पर रही। कांग्रेस के पास 3 और AIUDF के पास 1 सीट है, जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के पास है।


असम में लोकसभा चुनाव कब हैं?

असम में लोकसभा चुनाव 3 चरणों में होंगे। राज्य की 14 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को तीन चरणों में मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून 2024 को पूरे देश में एक साथ की जाएगी।

2024 में BJP फिर करेगी वापसी?

इस मेगा आम चुनावों में बीजेपी के नेतृत्व वाला NDA राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में अपनी निरंतर वृद्धि का हवाला देते हुए 2019 की तुलना में 2024 में सीटों की संख्या में वृद्धि की उम्मीद कर रहा है। 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान 14 में से 7 सीटें जीतने वाली बीजेपी ने 2019 में अपनी सीटों में सुधार किया और कुल सीटों की संख्या 9 हो गई, जो अब तक की सबसे अधिक संख्या है। 2024 का आम चुनाव और भी महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि बीजेपी अपनी सीटों की संख्या को और बेहतर करने की कोशिश करेगी।

वहीं, दूसरी तरफ असम कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राणा गोस्वामी ने चुनाव से ठीक पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया। गोस्वामी असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के करीबी सहयोगी थे। वह 2006 और 2011 में जोरहाट से विधानसभा के लिए चुने गए। उन्हें 2021 में राज्य पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसके अलावा कांग्रेस विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ ने राज्य के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया और पार्टी के एक अन्य विधायक बसंत दास के साथ बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के "विकास एजेंडे" के लिए समर्थन व्यक्त कर दिया।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024 Date LIVE updates: बज गया लोकसभा चुनाव का बिगुल, सात चरणों में वोटिंग, 4 जून को आएंगे नतीजे

क्यों अहम है असम का लोकसभा चुनाव?

असम अपने खाते में अच्छी संख्या में लोकसभा सीटें रखने के साथ-साथ किसी भी लोकसभा चुनाव के दौरान एक बड़ा महत्व रखता है, क्योंकि यह ऐसा राज्य है जिसकी सीमाएं भूटान, म्यांमार और बांग्लादेश जैसे देशों के साथ लगती हैं। 2014 से पहले राज्य की लोकसभा सीटों पर कांग्रेस का दबदबा था, लेकिन तब से पार्टी लगातार कमजोर होती जा रही है, जिससे बीजेपी के लिए राज्य में अपनी मजबूत पकड़ बनाने की गुंजाइश बनती जा रही है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने विश्वास जताया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस चुनावों में राज्य में 14 लोकसभा सीटों में से 11 पर जीत दर्ज करेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।