Assam Assembly Elections 2026: असम की हिमंता बिस्वा सरमा सरकार में मंत्री नंदिता गरलोसा कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। गरलोसा ने यह कदम आसन्न असम विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) से टिकट नहीं मिलने के बाद उठाया। कांग्रेस की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक गरलोसा आसन्न असम विधानसभा चुनाव में दिमा हसाओ जिले के हाफलोंग जिले से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी।
