Get App

Assam Elections 2026: 'असम की अस्मिता और सुरक्षा से जुड़ा है घुसपैठ का मुद्दा'; पीएम मोदी ने BJP कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (30 मार्च) को बूथ कार्यकर्ताओं से कहा कि आप असम में BJP-NDA की जीत की हैट्रिक के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। पीएम मोदी ने पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान कहा कि असम ने लंबे समय तक अस्थिरता का दौर देखा है। लेकिन बीते एक दशक में चीजें बदली हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 30, 2026 पर 2:53 PM
Assam Elections 2026: 'असम की अस्मिता और सुरक्षा से जुड़ा है घुसपैठ का मुद्दा'; पीएम मोदी ने BJP कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
Assam Elections 2026: पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा कि आप असम में NDA की जीत की हैट्रिक के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं

Assam Elections 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (30 मार्च) को असम विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने बूथ कार्यकर्ताओं से कहा कि आप असम में BJP-NDA की जीत की हैट्रिक के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा कि घुसपैठ का मुद्दा असम की अस्मिता और सुरक्षा से जुड़ा है।

प्रधानमंत्री ने पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान कहा, "असम में BJP-NDA का जबरदस्त जनाधार है। लेकिन मैं इस बारे में आपके विचार जानना चाहता हूं।" पीएम मोदी ने कहा कि असम ने लंबे समय तक अस्थिरता का दौर देखा है। लेकिन बीते एक दशक में चीजें बदली हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहली बार मतदान करने वालों को असम में पिछली कांग्रेस सरकारों का दौर याद दिलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि छोटी सी भी गलती राज्य को पीछे धकेल सकती है। पीएम मोदी ने कहा कि राज्य के विकास के लिए शांति प्राथमिक आवश्यकता है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता असम में विधानसभा चुनाव के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनीं वीडियो के प्रति लोगों को सचेत करें।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस के शासन के दौरान उग्रवादियों और छात्र संगठनों के साथ जो समझौते हुए वे कोई काम नहीं कर पाए। विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने बोडो के मुद्दे पर विश्वासघात किया। PM मोदी ने कहा, "पूरे भारत में महिलाओं की पहली पसंद है BJP की डबल इंजन सरकार....।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें