Attack on Assam Police: असम विधानसभा चुनाव से पहले तिनसुकिया जिले में बड़ा उग्रवादी हमला हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार (22 मार्च) तड़के तिनसुकिया जिले में ULFA(I) के संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में असम पुलिस के चार कमांडो घायल हो गए। यह घटना असम के तिनसुकिया जfले के जगुन में शनिवार (21 मार्च) देर रात लगभग 2 बजे हुई। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस कमांडो कैंप पर कम से कम पांच रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) दागे गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लगभग 20 मिनट तक गोलीबारी हुई।
